
अब CBI ने लालू यादव को भेजा समन, नौकरी के बदले जमीन घोटाले के मामले में होगी पूछताछ
AajTak
CBI ने रेलवे में नौकरी के बदले जमीन घोटाले मामले में अब लालू यादव को तलब किया है. इससे पहले राबड़ी देवी से भी CBI ने करीब 4 घंटे इसी मामले में पूछताछ की है. बता दें कि नौकरी के बदले जमीन के घोटाले के मामले में कथित संलिप्तता को लेकर लालू यादव से सीबीआई कल दिल्ली में पूछताछ करेगी.
लालू यादव को सीबीआई ने नौकरी के बदले जमीन घोटाले मामले में तलब किया है. बता दें कि नौकरी के बदले जमीन के घोटाले के मामले में कथित संलिप्तता को लेकर लालू यादव से सीबीआई कल दिल्ली में पूछताछ करेगी. इससे पहले सोमवार सुबह ही CBI की टीम ने लालू यादव की पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से पूछताछ की. सीबीआई ने राबड़ी देवी से करीब 4 घंटे तक पूछताछ की.
जानकारी के मुताबिक CBI ने जमीन के बदले रेलवे में नौकरी देने के मामले में राबड़ी देवी से पूछताछ की. सीबीआई की पूछताछ खत्म होने के बाद राबड़ी देवी जब विधान परिषद के लिए जा रही थीं, तब उनसे सवाल पूछा गया. इसपर राबड़ी देवी भड़क गईं. उन्होंने कहा कि CBI आई तो क्या करें? हमारे यहां हमेशा सीबीआई आते रहती है.
कोर्ट ने पहले ही भेजा था लालू, राबड़ी समेत 14 लोगों को समन
गौरतलब है कि इस घोटाले के मामले में कोर्ट ने लालू यादव, राबड़ी देवी, मीसा भारती सहित 14 आरोपियों को समन जारी कर 15 मार्च को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा है. ये समन ऐसे वक्त पर जारी हुआ है, जब लालू सिंगापुर से हाल ही में गुर्दा बदलवाकर स्वदेश लौटे हैं.
क्या है लैंड फॉर जॉब स्कैम?
दरअसल लैंड फॉर जॉब स्कैम का यह केस 14 साल पुराना है. ये घोटाला उस वक्त का है, जब लालू यादव रेल मंत्री थे. दावा है कि लालू यादव ने रेल मंत्री रहते हुए रेलवे में लोगों को नौकरी देने के बदले उनकी जमीन लिखवा ली थी. बताते चलें कि लालू यादव 2004 से 2009 तक रेल मंत्री रहे थे. सीबीआई ने इस मामले में 18 मई को केस दर्ज किया था. सीबीआई के मुताबिक, लोगों को पहले रेलवे में ग्रुप डी के पदों पर सब्स्टीट्यूट के तौर पर भर्ती किया गया और जब उनके परिवार ने जमीन का सौदा किया, तब उन्हें रेगुलर कर दिया गया.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










