
अब AAP के नंबर-2 मनीष सिसोदिया भी जेल में, केजरीवाल के सामने क्या होगी चुनौती?
AajTak
रविवार को आठ घंटे की लंबी पूछताछ के बाद दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को CBI ने गिरफ्तार कर लिया. सिसोदिया ने अपनी गिरफ्तारी की आशंका आज सुबह ही जताई थी. सिसोदिया की गिरफ्तारी से आम आदमी पार्टी से लेकर सरकार तक की मुश्किलें बढ़ गई हैं. मंत्री सत्येंद्र जैन पहले से ही जेल में बंद हैं और अब सिसोदिया की गिरफ्तारी से अरविंद केजरीवाल की राजनीतिक चुनौतियां बढ़ गई हैं.
दिल्ली शराब घोटाला मामले में सीबीआई ने आठ घंटे की लंबी पूछताछ के बाद दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है. सीबीआई सोमवार सुबह उन्हें अदालत में पेश करेगी. सिसोदिया को सीबीआई ने रविवार पूछताछ के लिए बुलाया था, जिसके बाद उन्होंने अपनी गिरफ्तारी की आशंका आज सुबह ही जताई थी. उन्होंने कहा था कि वह 7-8 महीने जेल में रहने के लिए तैयार हैं.
मनीष सिसोदिया आम आदमी पार्टी के दूसरे सबसे बड़े नेता हैं और पार्टी के रणनीतिकारों में से एक हैं. दिल्ली सरकार में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बाद दूसरे सबसे ताकतवर नेता हैं. सिसोदिया की गिरफ्तारी से आम आदमी पार्टी से लेकर सरकार तक की मुश्किलें बढ़ गई हैं. मंत्री सत्येंद्र जैन पहले से ही जेल में बंद हैं और अब सिसोदिया की गिरफ्तारी से अरविंद केजरीवाल की राजनीतिक चुनौतियां बढ़ गई हैं.
केजरीवाल सरकार की बढ़ेगी चुनौती डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के पास दिल्ली सरकार के करीब 18 मंत्रालयों का जिम्मेदारी है, जिसमें दिल्ली के सरकार के वित्त मंत्रालय से लेकर शिक्षा, योजना, रोजगार, लोक निर्माण (पीडब्ल्यूडी), पर्यटन, उद्योग, बिजली, शहरी विकास, पानी जैसे विभाग शामिल हैं. सत्येंद्र जैन के जेल जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग का जिम्मा भी मनीष सिसोदिया संभाल रहे थे. सिसोदिया के गिरफ्तारी के बाद केजरीवाल सरकार के डेढ़ दर्जन विभागों का कामकाज प्रभावित होगा, जो अरविंद केजरीवाल के लिए चिंता का सबब बन सकती है.
यह भी पढ़ें: केजरीवाल के करीबी, AAP में नंबर-2, पत्रकारिता से पॉलिटिक्स तक ऐसा है सिसोदिया का सफर दिल्ली सरकार के कामकाज पर असर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुद के पास किसी तरह का कोई विभाग नहीं रखा है. दिल्ली सरकार के तमाम कामकाज वाले विभागों की जिम्मेदारी मनीष सिसोदिया संभाल रहे हैं, जिनके गिरफ्तारी के बाद केजरीवाल सरकार के विकास कार्यों पर असर पड़ना तय है. दिल्ली सरकार के सारे अहम मंत्रालय मनीष सिसोदिया के पास हैं और उनकी गिरफ्तारी ऐसे समय हुई है जब बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई हैं और नए सेशन के एडमिशन होने हैं. इस तरह से दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग के कामों पर असर पड़ेगा. इतना ही नहीं स्वास्थ्य, बिजली और पीडब्ल्यूडी जैसे अहम विभाग भी उनके पास हैं, जिनके जरिए ही दिल्ली के विकास मॉडल गढ़ा गया है और फिलहाल कैबिनेट में ऐसा कोई चेहरा नहीं है.
AAP के विस्तार की राह में चुनौती आम आदमी पार्टी और दिल्ली सरकार का चेहरा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भले ही हों, पर मनीष सिसोदिया की भूमिका भी कम नहीं है. पार्टी के गठन से लेकर दिल्ली सरकार के कामकाज तक को जमीन पर अमलीजामा पहनाने और अरविंद केजरीवाल के सबसे भरोसमंद मनीष सिसोदिया माने जाते हैं. यह बात जगजाहिर है कि आम आदमी पार्टी में केजरीवाल के बाद सबसे बड़ा चेहरा और कद सिसोदिया का है. दिल्ली में पार्टी से लेकर सरकार तक के कामकाज को देखने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय विस्तार की योजना को अंजाम देने का काम सिसोदिया करते हैं. राजस्थान, मध्य प्रदेश में इसी साल चुनाव है और 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी में पार्टी जुटी हुई है. सिसोदिया की गिरफ्तारी से आम आदमी पार्टी के विस्तार की राह में सियासी चुनौती खड़ी हो सकती है.
यह भी पढ़ें: ...ये हैं वो वजहें जिनके चलते शराब घोटाले में सलाखों के पीछे पहुंच गए मनीष सिसोदिया!

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










