
अब सोशल मीडिया पर 'ज्ञान' देने से पहले दिखानी होगी डिग्री, चीन के निशाने पर कंटेट क्रिएटर्स, नहीं चलेगा फर्जी का भाषण
AajTak
सोशल मीडिया पर डॉक्टरी, कानूनी और फाइनेंस पर मिली मुफ्त की सलाह कितने काम की होती है ये अलग अलग लोगों के लिए अलग अलग अनुभव की बात है. लेकिन भारत के पड़ोसी देश चीन में अब इस तरह का 'ज्ञान' देने वाले कंटेट क्रिएटर्स पर कम्युनिस्ट सरकार ने नकेल कस दी है.
चीन में सोशल मीडिया पर तमाम मुद्दों पर 'ज्ञान' देने वाले इन्फ्लूएंशर पर वहां की कम्युनिस्ट सरकार ने नकेल कस दी है. 25 अक्टूबर 2025 से प्रभावी इन नियमों के तहत अब डॉक्टर, वकील, मेडिशिन, फाइनेंशियल एडवाइजर या टीचर बनकर सलाह देने वाले इन्फ्लुएंसर्स को अपनी आधिकारिक डिग्री या प्रोफेशनल लाइसेंस दिखाना अनिवार्य होगा. इससे पहले कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया पर अकाउंट बनाकर अपने विचारों को रख देते थे.
चीन की सरकार का ये नया कदम इस कम्युनिस्ट राष्ट्र में ऑनलाइन कंटेंट को नए रूप में पेश कर सकता है. कुछ विचारकों का मानना है कि इससे ऑनलाइन कंटेट पर लगाम लग सकता है.
चीन में WeChat सबसे लोकप्रिय सोशल मैसेजिंग साइट है. इसके 1.3 अरब मासिक यूजर्स हैं. इस एप में मैसेजिंग, पेमेंट, मिनी-ऐप्स, सोशल नेटवर्किंग सब एक में है. इसके अलावा चीन में टिकटॉक का चीनी वर्जन Douyin भी लोकप्रिय है. इस शॉर्ट वीडियो का किंग कहा जाता है. इसके 700 मिलियन यूजर्स हैं. इसके चीन में माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo भी है. जो भारत के ट्विटर जैसा है. इसके 600 मिलियन से ज्यादा यूजर्स हैं.
सोशल मीडिया एप Little Red Book के 300 मिलियन से ज्यादा यूजर्स हैं. ये ऐप लाइफस्टाइल, शॉपिंग, ब्यूटी टिप्स पर फोकस, खासकर युवा महिलाओं में हिट हैं.
द मिंट ने चीन के Cyberspace Administration of China (CAC) के अनुसार इस रेगुलेशन का उद्देश्य गलत सूचनाओं पर अंकुश लगाना और जनता को झूठी या भ्रामक सलाह से बचाना है.
अब चाइनीज एप्स की जिम्मेदारी होगी कि वे क्रिएटर्स की साख को सत्यापित करें और यह सुनिश्चित करें कि उनके पोस्ट में उचित घोषणाएं हों.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










