
अब साउथ के राज्यों में कोरोना की नई लहर हुई खतरनाक, बेंगलुरु में दिल्ली जैसा संकट
AajTak
New Corona Cases in South India Updates: दक्षिण भारत में कोरोना ने एक बार फिर तेजी से रफ्तार पकड़ ली है. दक्षिण भारत के सिर्फ चार राज्यों से पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,37,579 नए केस सामने आए हैं. जबकि, 656 लोगों की मौत हुई है.
देश में कोरोना की दूसरी लहर के बीच केंद्र सरकार ने तीसरी लहर के बारे में चेतावनी जारी की है. सरकार के प्रिंसिपल साइंटिफिक एडवाइजर विजय राघवन के मुताबित कोरोना की तीसरी लहर भी जरूर आएगी. वायरस का संक्रमण अपने सबसे ऊंचे लेवल पर है. अभी यह तय नहीं है कि तीसरी लहर कब आएगी और कितनी खतरनाक होगी, लेकिन हमें नई लहर के लिए तैयार रहना होगा. इस बीच दक्षिण भारत में कोरोना ने एक बार फिर तेजी से रफ्तार पकड़ ली है. दक्षिण भारत के सिर्फ चार राज्यों से पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,37,579 नए केस सामने आए हैं. जबकि, 656 लोगों की मौत हुई है. देश में कोरोना आंकड़ों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 4,12,262 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,10,77,410 हो गई है. वहीं, 3,980 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,30,168 हो गई है. देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 35,66,398 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,72,80,844 है. देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 16,25,13,339 हो गया है. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 29,67,75,209 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 19,23,131 सैंपल कल टेस्ट किए गए.
इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










