
'अब लेंगे और आक्रामक एक्शन...', अमेरिका-दक्षिण कोरिया सुरक्षा वार्ता पर भड़का उत्तर कोरिया
AajTak
अमेरिका और दक्षिण कोरिया की बढ़ती सैन्य साझेदारी पर उत्तर कोरिया खुलकर नाराजगी जता रहा है. मिसाइल परीक्षण के एक दिन बाद प्योंगयांग ने अब खुले शब्दों में चेतावनी दी है कि वो दुश्मनों के खिलाफ और ज्यादा ‘आक्रामक कदम’ उठाने को तैयार है.
उत्तर कोरिया ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच हुई सुरक्षा वार्ता और साउथ कोरियन पोर्ट बुसान में अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर की एंट्री पर सख्त आपत्ति जताई है. शनिवार को उत्तर कोरिया के रक्षा मंत्री नो क्वांग चोल ने कहा है कि प्योंगयांग अब और अधिक आक्रामक कार्रवाई करेगा. यह बयान उस बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण के ठीक एक दिन बाद आया है, जो उत्तर कोरिया ने अपने पूर्वी तट पर किया था.
दरअसल, अमेरिका और दक्षिण कोरिया की सुरक्षा साझेदारी पर उत्तर कोरिया का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है. उत्तर कोरिया ने अमेरिकी अधिकारियों के साथ सियोल में हुई सुरक्षा वार्ता और दक्षिण कोरिया के बुसान पोर्ट पर अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर की मौजूदगी की आलोचना की. नो क्वांग चोल ने कहा कि प्योंगयांग अमेरिकी सैन्य मौजूदगी और सुरक्षा सहयोग को क्षेत्र में तनाव बढ़ाने वाला कदम मानता है, खासकर जब अमेरिकी परमाणु-संचालित एयरक्राफ्ट कैरियर जॉर्ज वॉशिंगटन इस हफ्ते दक्षिण कोरिया के बुसान बंदरगाह पर पहुंचा है.
उत्तर कोरिया ने एक दिन पहले ही अपनी सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए पूर्वी तट रेखा की ओर समुद्र में एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी है. यह मिसाइल टेस्ट तब हुआ जब उत्तर कोरिया ने गुरुवार को अमेरिका द्वारा लगाए गए नए प्रतिबंधों की आलोचना की थी. अमेरिका ने उन उत्तर कोरियाई व्यक्तियों और संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाए थे, जिन पर साइबर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क में शामिल होने का आरोप है.
शनिवार को दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने भी इस मिसाइल लॉन्च की कड़ी आलोचना की और कहा कि उत्तर का यह कदम क्षेत्रीय स्थिरता के लिए गंभीर खतरा है. मंत्रालय ने उत्तर कोरिया द्वारा अमेरिका-दक्षिण कोरिया बैठक की आलोचना को भी दुर्भाग्यपूर्ण बताया.
नो क्वांग चोल ने हाल में अमेरिकी और दक्षिण कोरियाई रक्षा मंत्रियों की कोरियाई सीमा क्षेत्र की यात्रा पर भी आपत्ति जताई. उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों देश मिलकर उत्तर कोरिया के खिलाफ सैन्य रोकथाम बढ़ाने और अपने पारंपरिक एवं परमाणु हथियारों को एकीकृत करने की योजना बना रहे हैं. उन्होंने कहा, “यह डीपीआरके (Democratic People’s Republic of Korea) के खिलाफ उनकी शत्रुतापूर्ण प्रकृति का खुला और स्पष्ट इरादा है.
अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने मंगलवार को कहा था कि अमेरिका-दक्षिण कोरिया गठबंधन का मुख्य फोकस उत्तर कोरिया को रोकना रहेगा, हालांकि वॉशिंगटन क्षेत्रीय खतरों के अनुसार दक्षिण कोरिया में तैनात अपने सैनिकों की तैनाती में लचीलापन भी देख रहा है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










