
रूस का यूक्रेन पर भीषण हमला... एक हफ्ते में दागे 1300 ड्रोन और 1200 बम, जेलेंस्की का दावा
AajTak
रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध ने और भी भयानक रूप ले लिया है. राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने खुलासा किया है कि पिछले सात दिनों में रूस ने यूक्रेन पर 1300 ड्रोन और 1200 हवाई बम बरसाए हैं. इस हमले में ओडेसा और दक्षिणी इलाके सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है, जहां जनजीवन बहाल करने की कोशिशें जारी हैं.
रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष दिन-व-दिन भीषण होता जा रहा है. दोनों पक्षों के बीच शांति वार्ता भी जारी है. अब यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने दावा किया है कि पिछले हफ्ते रूस ने यूक्रेन पर लगभग 1,300 ड्रोन, करीब 1,200 गाइडेड एरियल बम और विभिन्न प्रकार की 9 मिसाइलें यूक्रेन पर दागीं.
उन्होंने बताया कि इस रूसी हमले में ओडेसा क्षेत्र और दक्षिणी हिस्सों को काफी नुकसान हुआ है. जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर ये जानकारी दी है और कहा कि उनकी सेना प्रभावित इलाकों में सामान्य जीवन बहाल करने में जुटी है.
हमले में 8 लोगों की मौत रिपोर्ट्स के अनुसार, शुक्रवार रात ओडेसा क्षेत्र पर रूसी हमले में आठ लोग मारे गए और 27 घायल हो गए. यूक्रेन की स्टेट इमरजेंसी सर्विस के मुताबिक, रूस ने पिवडेन्ने शहर के बंदरगाह इंफ्रास्ट्रक्चर पर मिसाइल से हमला किया. सीएनएन की रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले नौ दिनों से ओडेसा पर लगातार हमले हो रहे हैं, जिससे शहर और आसपास के इलाकों में बिजली गुल हो गई है.
तबाही के बीच बहाली की कोशिशेंजेलेंस्की ने रूसी हमले के बारे में जानकारी देते एक्स भीषण तबाही का एक वीडियो भी साझा किया है. वीडियो साझा कर उन्होंने एक्स पर लिखा, 'पिछले हफ्ते रूस ने यूक्रेन के खिलाफ लगभग 1,300 ड्रोन, करीब 1,200 गाइडेड बम और विभिन्न प्रकार की नौ मिसाइलें दागीं. इस हमले में ओडेसा क्षेत्र और हमारे दक्षिण को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है. हमारी सेवाएं प्रभावित इलाकों में सामान्य जीवन बहाल करने का काम जारी रखे हुई हैं. हम इस रूसी हमले का कई स्तरों पर मुकाबला कर रहे हैं.'
यूक्रेन को मिली बड़ी आर्थिक मदद
अंतरराष्ट्रीय सहायता के बारे में जानकारी देते हुए जेलेंस्की ने एक्स पोस्ट में आगे बताया कि इस हफ्ते यूक्रेन के लिए महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है. यूरोपीय परिषद ने 2026-2027 के लिए 90 बिलियन यूरो (लगभग 106 बिलियन डॉलर) का वित्तीय पैकेज आवंटित किया है. इसके अलावा नॉर्वे और जापान से बड़े सहायता पैकेज मिले हैं तथा पुर्तगाल के साथ समुद्री ड्रोन के संयुक्त उत्पादन पर समझौता हुआ है.

इजरायल की Haifa Refinery पर हुए ईरानी हमले में अहम बाहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा है. हमला रिफाइनरी से जुड़े एक थर्ड-पार्टी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुआ, जो ऑपरेशन के लिए जरूरी था. कंपनी के मुताबिक, कुछ दिनों में फिर से पूरी तरह संचालन शुरू होने की उम्मीद है. ज्यादातर प्रोडक्शन यूनिट्स फिलहाल चालू हैं. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.

महायुद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है...लेकिन बम-बारूद-गोले थम ही नहीं रहे ..। कहां तो युद्ध ईरान को न्यूक्लियर पावर बनने से रोकने के लिए शुरू हुआ...और कहां ये जंग तेल युद्ध बनकर दुनिया को धधका रहा है...। समझ नहीं आ रहा कि ये जंग किसे धुरंधर बना रहा...एक तरफ तबाही है...तो दूसरी तरफ तेल-गैस-हीलियम संकट...जो हर घर...हर परिवार पर असर डाल रहा है..

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.







