
'अब मैं रिटायरमेंट ले सकती हूं,' रैली में बेटे का भाषण सुनकर वसुंधरा राजे ने दिया राजनीति छोड़ने का संकेत?
AajTak
राजस्थान में चुनावी शोर के बीच पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बयान ने राजनीतिक हलचल पैदा कर दी है. राजे ने झालावाड़ की एक रैली में कहा, मेरे बेटे (सांसद दुष्यंत सिंह) की बात सुनने के बाद मुझे लगता है कि अब संन्यास ले लेना चाहिए. माना जा रहा है कि क्या राजे संन्यास लेने जा रही हैं या अपनी सीएम उम्मीदवारी को मजबूत करने के लिए इमोशनल कार्ड खेला है?
राजस्थान में विधानसभा चुनाव का प्रचार जोरों पर है. पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को सीएम फेस के तौर पर देखा जा रहा है. इस बीच, शुक्रवार को राजे ने झालावाड़ में राजनीति छोड़ने का संकेत देकर चौंका दिया है. यहां अपने सांसद बेटे दुष्यंत सिंह का भाषण सुनने के बाद राजे ने बीजेपी की रैली को संबोधित किया. उन्होंने कहा, मेरे बेटे की बात सुनने के बाद मुझे लगता है कि अब रिटायरमेंट ले लेना चाहिए. राजे ने आगे कहा, आप सभी ने उसे इतनी अच्छी तरह प्रशिक्षित किया है कि मुझे उसे आगे बढ़ाने की जरूरत नहीं है. सभी विधायक यहां हैं और मुझे लगता है कि उन पर नजर रखने की कोई जरूरत नहीं है. क्योंकि वे अपने दम पर लोगों के लिए काम करेंगे.
बता दें कि राजस्थान में 200 सदस्यीय विधानसभा चुनाव में 25 नवंबर को मतदान है और 3 दिसंबर को वोटिंग होगी. पूर्व सीएम वसुंधरा राजे शनिवार को झालावाड़ विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी. इससे पहले शुक्रवार को उन्होंने पार्टी की रैली को संबोधित किया. यहां राजे के बेटे और झालावाड़-बारां लोकसभा सीट से सांसद दुष्यंत सिंह भी रैली में शामिल होने पहुंचे. उन्होंने सभा को संबोधित भी किया.
'राजे की भूमिका को लेकर अटकलें...'
दरअसल, राजस्थान में बीजेपी ने इस बार अपना मुख्यमंत्री चेहरा घोषित नहीं किया है. ऐसे में पिछले कई महीनों से बीजेपी के चुनाव जीतने पर राजे की भूमिका को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं. राजे पांच बार सांसद और चार बार विधायक रही हैं.
'राजे ने कहा, आज झालावाड़ के बारे में पूछा जाता है'
शुक्रवार को बैठक में उन्होंने क्षेत्र में तीन दशकों में कराए गए विकास कार्य गिनाए. राज ने सड़कों, जल आपूर्ति परियोजना, हवाई और रेल कनेक्टिविटी का जिक्र किया.उन्होंने कहा, आज लोग पूछते हैं कि झालावाड़ कहां है? लोग यहां निवेश करना चाहते हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










