
अब मदरसों में पढ़ा सकेंगे केवल TET पास टीचर, यूपी सरकार का बड़ा फैसला
AajTak
Madarsa Education UP: सरकार मदरसों में दीनी तालीम कम कर हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान, गणित, समाजिक विज्ञान जैसे विषयों पर फोकस करेगी. इसके लिए TET पास शिक्षक ही भर्ती किए जाएंगे.
Madarsa Education UP: मदरसा मॉडर्नाइजेशन स्कीम के तहत अब TET पास शिक्षक ही मदरसों में शिक्षक के तौर पर भर्ती किए जाएंगे. भर्ती के लिए नियमावली में अब जल्द संशोधन किया जाएगा. सरकार मदरसों में दीनी तालीम कम कर हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान, गणित, समाजिक विज्ञान जैसे विषयों पर फोकस करेगी.
सरकार ने निर्णय लिया है कि मदरसों में अब 20% दीनी शिक्षा और 80 फीसदी आधुनिक शिक्षा कराई जाएगी. आलिया स्तर की मदरसों में एक शिक्षक रहेगा, कक्षा 5 तक के मदरसों में 4 शिक्षक रहेंगे, कक्षा 6 से 8 तक में 2 और कक्षा 9 और 10 स्तर के मदरसों में 3 शिक्षक मॉडर्न एजुकेशन पढ़ाने के लिए रखे जाएंगे.
शिक्षकों की भर्ती के लिए टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) लिया जाएगा इसके बाद वह पढ़ा सकेंगे. स्टेट टीईटी पास उम्मीदवार ही मदरसों में शिक्षक भर्ती के लिए पात्र होंगे. अभी तक मदरसे में पढ़ाने वाले खुद शिक्षक बन जाया करते थे. इसके अलावा दीनी शिक्षा 80 फीसदी होती थी मॉर्डन शिक्षा 20 फीसदी. सरकार ने अब मदरसा मॉर्डनाइजेशन के तहत इस व्यवस्था में सुधार लाने की कवायद की है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










