
अब भी फंसे हैं कई यात्री, आर्मी भी रेस्क्यू में जुटी, भुवनेश्वर तक के हॉस्पिटल अलर्ट... बालासोर ट्रेन हादसे के 10 बड़े अपडेट्स
AajTak
ओडिशा के बालासोर में हुए भीषण ट्रेन हादसे में ढाई सौ से अधिक यात्रियों की जान जा चुकी है. इस हादसे में 900 से अधिक लोग घायल हुए हैं. हादसा कैसे हुआ? हादसे से लेकर रेस्क्यू और अब तक का घटनाक्रम क्या है
पश्चिम बंगाल के हावड़ा से चेन्नई जाने वाली कोरोमंडल एक्सप्रेस 2 जून की शाम 3.30 बजे रवाना हुई. तब शायद ही किसी ने ये कल्पना भी की हो कि कुछ ही घंटों में भीषण हादसे की खबर आ जाएगी. कोरोमंडल एक्सप्रेस ओडिशा के बालासोर में हादसे का शिकार हो गई. बालासोर के बहनागा बाजार स्टेशन पर तीन ट्रेनों की भीषण टक्कर में 200 से अधिक लोगों की जान चली गई जबकि सैकड़ों की तादाद में लोग घायल भी हुए हैं.
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से हादसे को लेकर जानकारी ली. रेल मंत्री ने इस हादसे में जान गंवाने वाले यात्रियों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है. अश्विनी वैष्णव ने रेल हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए टाटा समेत कई जगह से टीमों के मूव करने की जानकारी दी और कहा कि इस समय हमारी प्राथमिकता रेस्क्यू है. उन्होंने ये भी कहा कि घायलों को बढ़िया से बढ़िया उपचार उपलब्ध कराया जाएगा. रेल मंत्री ने कहा कि उच्च स्तरीय जांच के आदेश पहले ही दे दिए हैं.
कैसे हुआ हदसा
रेल पटरी पर तेज रफ्तार से दौड़ती कोरोमंडल एक्सप्रेस चेन्नई की ओर जा रही थी. कोरोमंडल एक्सप्रेस बालासोर स्टेशन के करीब बहनागा बाजार स्टेशन के पास हादसे का शिकार हो गई. बताया जा रहा है बहानगा बाजार स्टेशन के पास आउटर पर मालगाड़ी खड़ी थी. हावड़ा से चेन्नई जा रही कोरोमंडल एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे बहानगा बाजार स्टेशन से करीब 300 मीटर पहले पटरी से उतर गए.
कोरोमंडल एक्सप्रेस का इंजन पटरी से उतरने के बाद आउटर पर खड़ी मालगाड़ी पर चढ़ गया. ट्रेन की सबसे पीछे की बोगी तीसरे ट्रैक पर जा गिरी. बताया जाता है कि इसी बीच तीसरे ट्रैक पर यशवंतपुर एक्सप्रेस आ गई. यशवंतपुर एक्सप्रेस तीसरे ट्रैक पर पड़े दुर्घटनाग्रस्त कोरोमंडल एक्सप्रेस के डिब्बे से जा टकराई. तीन ट्रेनों की इस टक्कर में ढाई सौ अधिक लोगों की मौत हो गई है. 900 से अधिक लोग घायल भी हुए हैं.
घंटों बाद भी रेस्क्यू जारी

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










