
'अब ब्रह्मांड की कोई ताकत अनुच्छेद 370 की वापसी नहीं करा सकती', PM मोदी की दो टूक
AajTak
जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने पर पीएम मोदी ने कहा कि अब ब्रह्मंड की कोई कोई भी ताकत अनुच्छेद 370 की वापसी नहीं करा सकती है. उन्होंने कहा कि एक देश में किसी तरह से दो विधान नहीं चल सकते. अनुच्छेद 370 का हटना किसी राजनीति से ज्यादा जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों के लिए जरूरी था.
जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को लेकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ गया है, जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अनुच्छेद 370 की बहाली को लेकर विपक्षी दलों को दो टूक जवाब दिया है. एक अखबार को दिए इंटरव्यू में पीएम मोदी ने कहा कि अब ब्रह्मांड की कोई भी ताकत आर्टिकल 370 की वापसी नहीं करा सकती है.
प्रधानमंत्री ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने इस बात पर मुहर लगा दी है कि एक देश में किसी तरह से दो विधान नहीं चल सकते हैं. उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 का हटना किसी राजनीति से ज्यादा जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों के लिए जरूरी था. जम्मू-कश्मीर में विकास और वहां के लोगों के आसान जीवन के लिए जरूरी था.
पीएम मोदी ने पीडीपी और नेशनल कॉन्फ्रेंस पर निशाना साधते हुए कहा कि इसे कुछ परिवारवादियों ने अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए मुट्ठी में बंद कर लिया था. जम्मू-कश्मीर का आमजन न तो किसी स्वार्थ भरी राजनीति का हिस्सा है और न ही बनना चाहता है. वो अतीत की परेशानियों से निकलकर देश के आम नागरिक की तरह बिना भेदभाव के अपने बच्चों का भविष्य और अपना वर्तमान सुरक्षित करना चाहता है.
आर्टिकल 370 का गेम ओवर... अमित शाह का वो ऐतिहासिक ऐलान, जिसे 4 साल बाद सुप्रीम कोर्ट से मिली वैधता
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बदली तस्वीर: PM मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने दावा किया कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की तस्वीर बदल गई है. अब वहां सिनेमा हॉल चल रहे हैं. वहां पर टेररिस्ट नहीं, अब टूरिस्ट्स का मेला है. अब वहां पत्थरबाजी नहीं होती बल्कि फिल्मों की शूटिंग हो रही हैं. पीएम मोदी ने कहा कि आज भी राजनीतिक स्वार्थ में जो लोग अनुच्छेद 370 को लेकर भ्रम फैला रहे हैं, उन्हें मैं दो टूक कहूंगा- अब ब्रह्मांड की कोई ताकत अनुच्छेद 370 की वापसी नहीं करा सकती है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







