
अब नौकरी पर आने की जरूरत नहीं... बॉस की बात सुन महिला कर्मचारी ने उठाया खतरनाक कदम!
AajTak
लड़की ने ऑफिस में तोड़फोड़ मचा दी और बॉस का तगड़ा नुकसान कर दिया. इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है.
एक लड़की नौकरी से निकाले जाने के बाद बॉस पर भड़क उठी. इसके बाद उसने बदला लेने के लिए जो कदम उठाया, उसने सभी को हैरान कर दिया. लड़की ने ऑफिस में तोड़फोड़ मचा दी और बॉस का तगड़ा नुकसान कर दिया. इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है.
दरअसल, अर्जेंटीना की रहने वाली 25 साल की एवेलिन रोल्डान Polo Supermarket में काम करती थी. बीते मंगलवार को उससे कहा गया कि अब उसे जॉब पर आने की जरूरत नहीं है, क्योंकि बॉस ने उसे नौकरी से निकाल दिया है. इस बात से रोल्डान बेहद खफा हो गई और गुस्से में स्टोर में तोड़फोड़ शुरू कर दी.
रोल्डान ने स्टोर में रखी शराब की बोतलों को जमीन पर पटकना शुरू कर दिया. उसने कई महंगी शराब की बोतलें जमीन पर फेंककर चकनाचूर कर दीं. स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरे में उसकी ये हरकत कैद हो गई. जिसके बाद पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया.
¡Relatos salvajes NIVEL DIOS! Evelin Roldán fue despedida de un supermercado chino de #Rafaela . Cuando fue a pedir explicaciones y ante la negativa de sus exjefes, enfureció y destrozó la góndola de vinos. #Video #Policiales pic.twitter.com/KgHrNxrVhZ
पुलिस के सामने रोल्डान ने स्वीकार किया कि उसने जो किया वह गलत था, लेकिन उसने यह कहकर अपना बचाव भी किया कि वह नौकरी से निकाल दिए जाने से नाराज थी. रोल्डान का कहना था कि नौकरी से निकाले जाने की बात सुनकर वो अपना आपा खो बैठी और गुस्से में ये कदम उठाया. रोल्डान ने यह भी कहा कि बॉस ने बिना उसकी बात सुने उसे जॉब से बाहर का रास्ता का दिखा दिया था.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









