
अब नहीं मिलेगा चीन को चैन... उसके पड़ोसी देश को भारत ने भेजी दुनिया की सबसे तेज क्रूज मिसाइल
AajTak
चीन की चाल से पूरी दुनिया परेशान है. उसके पड़ोसी देश को भारत ने दुनिया की सबसे खतरनाक और तेज क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस सौंप दी है. अब चीन को नहीं चैन नहीं आएगा. भारत ने चीन के इस पड़ोसी देश के साथ 2022 में डील की थी. ये भी संभव है कि चीन विरोधी यह देश भारत से तेजस फाइटर जेट भी खरीदे.
चीन की हरकतों से परेशान एक छोटे से देश ने उसे जवाब देने के लिए भारत से मदद ली. ये देश है फिलिपींस. इसने भारत के साथ 2022 में 3131 करोड़ रुपए की डील की थी. दो साल बाद भारत ने फिलिपींस को दुनिया की सबसे तेज क्रूज मिसाइल सौंप दी है.
फिलिपींस आकार में भारत से 996% छोटा है. आबादी मात्र 11.46 करोड़ हैं. फिलिपींस ने भारत से ब्रह्मोस मिसाइलें ले ली हैं. जल्द ही इनकी तैनाती भी ऐसी जगहों पर की जाएगी, जहां से चीन के हमलों का करारा जवाब दिया जा सके. ब्रह्मोस के मिलने के बाद फिलिपींस की सैन्य ताकत में कई गुना इजाफा हो गया है.
यह भी पढ़ें: रीयल था वासुकी नाग! टी-रेक्स डायनासोर से बड़ा था... गुजरात के कच्छ में जीवाश्म पर वैज्ञानिकों ने लगाई मुहर
ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल से क्या फायदा होगा...
ब्रह्मोस दुनिया की गिनी-चुनी सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों में से एक है, जो कहीं से भी दाग सकते हैं. फिलिपींस को एंटी-शिप और लैंड अटैक ब्रह्मोस मिसाइलें चाहिए. फिलहाल उसे लैंड अटैक ब्रह्मोस मिसाइलें दी गई हैं. ब्रह्मोस की छह से ज्यादा वर्जन हैं. 1200 से 3000 किलो वजन तक की ये मिसाइलें 20 से 28 फीट लंबी होती हैं.
यह भी पढ़ें: Russia का सुपरसोनिक बमवर्षक फाइटर जेट क्रीमिया के पास क्रैश, Ukraine का दावा- हमने हिट किया... Video

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










