
'अब दिल्ली जाने के बाद आपकी जुबान क्यों बंद है?' भोपाल में गरजे खड़गे, ट्रेड डील को लेकर शिवराज सिंह चौहान को भी घेरा
AajTak
Bhopal Kisan Mahachoupal: भोपाल के भेल दशहरा मैदान में आयोजित 'कांग्रेस किसान महाचौपाल' में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र की मोदी सरकार और विशेष रूप से केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पर तीखा हमला बोला।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित 'किसान महाचौपाल' के जरिए कांग्रेस ने मिशन 2026 और किसान राजनीति का शंखनाद कर दिया है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'डरपोक प्रधानमंत्री' बताते हुए कहा कि वे विपक्ष से आंख नहीं मिला पाते और विदेशी दबाव में देश के अन्नदाताओं के हितों की बलि चढ़ा रहे हैं. इसके साथ ही केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पर भी जमकर निशाना साधा.
खड़गे ने पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पर तंज कसते हुए कहा, ''शिवराज जी जब सीएम थे, तो कहते थे मैं किसान हूं, ऐसी योजना लाया, वैसी योजना लाया हूं. सीएम रहते आप कुछ लाए होंगे और कुछ खाए भी होंगे, लेकिन अब दिल्ली जाने के बाद आपकी जुबान क्यों नहीं खुलती है?
कांग्रेस ने आगे कहा, ''मोदी ने आपको भोपाल से भगाकर दिल्ली बुला लिया. वहां आप मोदी के सामने झुक गए हैं. खैर जिसे झुकने की आदत हो, उसे झुकने दो.''
घटिया सामान भारत में बेचेगा अमेरिका खड़गे ने अमेरिका के साथ हुई व्यापारिक संधि को लेकर मोदी सरकार को यह कहकर घेरा, ''अब अमेरिका अपने घटिया सामान भारत में लाकर सस्ते में बेचेगा, जिससे हमारे किसानों की पैदावार और दाम खत्म हो जाएंगे. ट्रंप के एक आदेश पर मोदी ने रूस और ईरान से सस्ता तेल खरीदना बंद कर दिया.मोदी देश के किसानों के साथ नहीं, बल्कि ट्रंप के साथ खड़े हैं."
मनरेगा और संविधान बचाने की लड़ाई कांग्रेस अध्यक्ष ने साफ किया कि पार्टी मनरेगा और लोकतंत्र को बचाने के लिए प्रतिबद्ध है. मोदी को मनरेगा योजना बहाल करनी पड़ेगी. नया कानून गरीबों के लिए नुकसानदेह है. हमें ऐसी ट्रेड डील मंजूर नहीं जो देश की संप्रभुता और ऊर्जा सुरक्षा से खिलवाड़ करे.हम आत्मनिर्भर रहना चाहते हैं.
खड़गे के भाषण की मुख्य बातें:- "मैंने 60 साल की सियासत में ऐसा पीएम नहीं देखा जो विपक्ष से आंख नहीं मिला पाता और एक प्रेस कॉन्फ्रेंस तक नहीं कर पाता."

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










