
अब दिल्ली के VIP इलाकों में भी जल संकट! दिन में एक टाइम आएगा पानी, NDMC ने जारी की एडवाइजरी
AajTak
एनडीएमसी ने लुटियंस जोन इलाके में पानी की कमी को लेकर अलर्ट जारी किया है. एनडीएमसी अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि तिलक मार्ग और बंगाली मार्केट भूमिगत जलाशयों को दिल्ली जल बोर्ड से कम पानी मिल रहा है, इसलिए लुटियंस दिल्ली के कुछ हिस्सों में पानी की आपूर्ति प्रभावित होगी.
हफ्तेभर से ज्यादा बीत चुका है लेकिन दिल्ली का पानी संकट सुलझने का नाम नहीं ले रहा है. कई इलाकों को ड्राई जोन घोषित कर दिया गया है और लोग बूंद-बूंद पानी को मोहताज हैं. बीजेपी और आम आदमी पार्टी एक दूसरे पर दोषारोपण करने लगे हैं. दिल्ली पुलिस ने पाइपलाइन की निगरानी बढ़ा दी है. दिल्ली पुलिस की टीम वाटर पाइप लाइन की लगातार निगरानी कर रही है. जल मंत्री आतिशी ने दिल्ली पुलिस से सहयाता मांगी थी. निगरानी बढ़ने का को कहा था और अब पेट्रोलिंग शुरू हो गई है.
इस बीच अब दिल्ली के VIP जोन में भी पानी की किल्लत होने जा रही है. कारण, एनडीएमसी ने लुटियंस जोन इलाके में पानी की कमी को लेकर अलर्ट जारी किया है. एनडीएमसी अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि तिलक मार्ग और बंगाली मार्केट भूमिगत जलाशयों को दिल्ली जल बोर्ड से कम पानी मिल रहा है, इसलिए लुटियंस दिल्ली के कुछ हिस्सों में पानी की आपूर्ति प्रभावित होगी.
सिर्फ एक टाइम मिलेगी पानी की सप्लाई
उन्होंने बताया कि दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) की ओर से सप्लाई पूरी नहीं होने के कारण तिलक मार्ग और बंगाली मार्केट भूमिगत जलाशयों में पानी की आपूर्ति में 40% की कमी आई है. इस कमी का कारण वजीराबाद वॉटर में कम उत्पादन क्षमता है. वजीराबाद वॉटर प्लांट में कच्चे पानी की उपलब्धता में कमी के कारण उत्पादन प्रभावित हुआ है. प्रभावित क्षेत्रों में दिन में एक बार पानी की आपूर्ति की जाएगी. यानी सिर्फ सुबह के समय पानी सप्लाई की जाएगी.
ये हैं प्रभावित क्षेत्र-
- बंगाली मार्केट - अशोक रोड - हरिचंद माथुर लेन - कोपरनिकस मार्ग - पुराना किला रोड - बाबर रोड - बाराखंबा - केजी मार्ग - विंडसर प्लेस - फिरोजशाह मार्ग - कैनिंग लेन

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










