
अब तन्हाई में गुजरेंगी रातें, कभी एक झलक पाने के लिए भीड़ हो जाती थी बेताब... कातिल एंजल की कहानी
AajTak
दिल्ली की एंजल गुप्ता को रोहिणी कोर्ट ने कत्ल के एक मामले में उम्र कैद की सजा सुनाई है. साथ ही कोर्ट ने इसी मामले में उसके प्रेमी मंजीत सेहरावत और चार अन्य आरोपियों को भी उम्रकैद की सजा सुनाई है.
दिल्ली की एंजल गुप्ता को रोहिणी कोर्ट ने कत्ल के एक मामले में उम्र कैद की सजा सुनाई है. साथ ही कोर्ट ने इसी मामले में उसके प्रेमी मंजीत सेहरावत और चार अन्य आरोपियों को भी उम्रकैद की सजा सुनाई है. एंजल कभी कैटवॉक कर रैंप पर अपने जलवे बिखरते थी. साथ ही वह आइटम सॉन्ग करके थिएटर में भीड़ बढ़ा देती थी और लोग उसे देखने के लिए बेताब हो जाते थे. लेकिन अब उसकी पूरी जिंदगी दिल्ली की तिहाड़ जेल में बीतेगी.
जानें पूरा मामला?
क़त्ल का ये सनसनीखेज मामला 7 साल पूराना है. मंजीत सहरावत दिल्ली द्वारका में रहता था. मंजीत की पत्नी सुनीता जो कि सोनीपत के फिरोजपुर के स्कूल में प्राथमिक स्कूल में टीचर थी. सुनीता हर सुबह स्कूल अपनी कार से जाती थी. 29 अक्टूबर 2018 को सुबह सुनीता हर दिन की तरह स्कूल जाने के लिए निकली लेकिन कभी पहुंच न पाई. क्यों कि जब सुनीता दरियापुर पुलिस चौकी के पास पहुंची, तभी शूटर्स ने उसे करीब से तीन गोली मारी और फरार हो गए. जिससे सुनीता की मौत हो गई. जिस दिन सुनीता की हत्या की गई, वह दिन उसके जीवन में बहुत खास था. क्योंकि इसी दिन सुनीता को एकेडमिक काम के लिए सम्मानित किया जाना था.
यह भी पढ़ें: MP: पत्नी ने किरायेदार महिला और उसके बॉयफ्रेंड से करवाया पति का मर्डर, 5 घंटे डेडबॉडी के पास बैठी रही
मनजीत शुरू में पुलिस को कर रहा था गुमराह
सुनीता की हत्या जिस तरीके से की गई थी, पुलिस उसको लेकर कई एंगल से जांच कर रही थी. हालांकि शुरू में मनजीत पुलिस को गुमराह कर रहा था. लेकिन पुलिस को मनजीत की किसी कहानी पर यकीन नहीं हुआ. हत्या जिस तरीके से की गई थी, उसे देखकर साफ था कि हथियारों का टारगेट सिर्फ सुनीता को मारना था. इसी बीच सुनीता के घर वालों ने पुलिस में शिकायत दी कि उसकी हत्या में मनजीत का हाथ है. जिसके बाद पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की और राज खुल गया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










