
अब तक 250 करोड़ जब्त! 136 बैग में भरे नोटों की गिनती अभी है बाकी, क्या 500 करोड़ कैश के आसामी हैं साहू?
AajTak
झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू से जुड़े परिसरों और संस्थानों पह हुई इनकम टैक्स रेड में भारत की सबसे बड़ी नकदी बरामद हुई है. 6 दिसंबर से जारी रेड में अभी तक 250 करोड़ का कैश बरामद हुआ है और काउंटिंग अभी जारी है.
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के ओडिशा और रांची स्थित ठिकानों तथा डिस्टिलरी समूह और उससे जुड़ी संस्थाओं के खिलाफ आयकर विभाग की छापेमारी जारी है. इस छापेमारी में अभी तक "बेहिसाब" नकदी जब्त की गई है और इसका आंकड़ा 290 करोड़ रुपये के पार जा सकता है.
यह किसी भी एजेंसी द्वारा एक ही ऑपरेशन में पकड़ा गया "अब तक का सबसे अधिक" काला धन हैं. इसके अलावा 3 सूटकेस ज्वेलरी मिली है. सूत्रों ने बताया कि अभी तक 250 करोड़ रुपये से अधिक नकदी जब्त की जा चुकी है और ओडिशा में सरकारी बैंक शाखाओं में लगातार नकदी जमा की जा रही है. ये नोट अधिकतर 500 रुपये के हैं.
40 बड़ी मशीनें गिन रही हैं नोट
सूत्रों के मुताबिक आयकर विभाग ने करेंसी नोटों की गिनती के लिए लगभग 40 बड़ी और छोटी मशीनें तैनात की हैं और गिनती प्रक्रिया को पूरा करने के लिए विभाग और बैंक के और भी कर्मचारियों को बुलाया गया है. यह छापेमारी 6 दिसंबर को बौध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड और अन्य के खिलाफ शुरू हुई थी यानि छापेमारी का यह चौथा दिन है. बोलांगिर जिले के विभिन्न स्थानों पर 100 से अधिक आयकर विभाग अधिकारियों को तैनात किया गया था. रांची स्थित धीरज प्रसाद साहू के परिसरों पर छापेमारी जारी है.
136 पैकटों की गिनती है बाकी
भारतीय एसबीआई बालांगिर के क्षेत्रीय प्रबंधक भगत बेहरा ने बताया, 'अभी हम दो दिनों के भीतर सभी पैसे गिनने के लक्ष्य को लेकर मिलकर काम कर रहे हैं. 50 कर्मचारी पैसे की काउंटिंग कर रहे हैं और अन्य को जल्द ही हमारे साथ शामिल होने के लिए बुलाया गया है. हमें मनी बैग के 176 बैग मिले हैं और हमने केवल 40 बैग की गिनती पूरी की है, अब बाकी बचे हैं. पैकेटों की गिनती जारी है. जिन 46 बैग की हमने काउंटिंग की है उनमें से हमें 40 करोड़ मिले हैं. कुछ पैसे टिटलागढ़ में भी गिने गए लेकिन वह कितनी राशि है यह अभी भी साफ नहीं हो सका है. आयकर और पुलिस विभाग ने बैंक क्षेत्रों में पूरी सुरक्षा व्यवस्था की है.'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










