
अब ट्रंप की MAGA कैप पर लिखकर कांग्रेस ने किया PM मोदी पर तंज, BJP ने किया पलटवार
AajTak
राहुल गांधी ने भोपाल में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के लॉन्च के दौरान कहा कि पीएम मोदी ने अमेरिका के दबाव में झुककर काम किया. राहुल गांधी ने कहा कि ट्रम्प ने वहां (अमेरिका) से इशारा किया, फोन उठाया और कहा 'मोदीजी, आप क्या कर रहे हैं? नरेंद्र सरेंडर' और मोदीजी ने कहा 'हां सर' और ट्रम्प के निर्देशों का पालन किया.
राहुल गांधी के 'नरेंद्र सरेंडर' तंज के बाद कांग्रेस ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जुबानी जंग और तेज कर दी है. कांग्रेस ने इस बार सोशल मीडिया पोस्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की मशहूर लाल 'मेक अमेरिका ग्रेट अगेन' टोपी दिखाई गई, जिस पर 'Narender Surrender' लिखा था. ये राहुल गांधी के उस आरोप की ओर इशारा था कि जिसमें कहा गया कि पीएम मोदी ने ट्रम्प के फोन कॉल के बाद पाकिस्तान के साथ युद्धविराम के लिए सहमति जताई थी.
विवाद मंगलवार को तब शुरू हुआ जब राहुल गांधी ने भोपाल में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के लॉन्च के दौरान कहा कि पीएम मोदी ने अमेरिका के दबाव में झुककर काम किया. राहुल गांधी ने कहा कि ट्रम्प ने वहां (अमेरिका) से इशारा किया, फोन उठाया और कहा 'मोदीजी, आप क्या कर रहे हैं? नरेंद्र सरेंडर' और मोदीजी ने कहा 'हां सर' और ट्रम्प के निर्देशों का पालन किया.
राहुल गांधी ने आगे बीजेपी और आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा कि उनमें दबाव सहने की हिम्मत नहीं है. 'मैं बीजेपी-आरएसएस के लोगों को जानता हूं. अगर आप थोड़ा सा दबाव डालें और हल्का-सा धक्का दें तो वे डर के मारे भाग जाते हैं'. उन्होंने इसकी तुलना कांग्रेस के पूर्व नेताओं से करते हुए कहा कि आपको याद होगा जब फोन कॉल नहीं आया था, 1971 के युद्ध में सातवां बेड़ा आया था. सातवां बेड़ा आया, हथियार आए, विमानवाहक पोत आए लेकिन इंदिरा गांधी ने कहा 'मैं वही करूंगी जो मैं चाहती हूं'. यही अंतर है.
गांधी के बयानों का समर्थन करते हुए कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने पत्रकारों से कहा कि यह न मानें कि भारत नरेंद्र है या नरेंद्र भारत है. वो बड़े-बड़े भाषण देते हैं लेकिन अंत में सरेंडर कर देते हैं. कुछ दिन पहले वे चीन की बात कर रहे थे और अब चीन का नाम एक बार भी नहीं लेते.
बीजेपी ने किया पलटवार
बीजेपी ने राहुल गांधी के बयानों पर तीखा पलटवार किया. पार्टी नेता प्रदीप भंडारी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने पाकिस्तान के आतंकी सरगनाओं को करारा जवाब दिया है. सलमान खुर्शीद से लेकर शशि थरूर तक हर कांग्रेस नेता इस बारे में बात कर रहा है और पाकिस्तान खुद इसकी गवाही दे रहा है...देश की जनता असभ्य राहुल गांधी को पाकिस्तान का एजेंट मानती है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








