
अब कमल हासन ने किया 'सनातन' पर हमला, डीएमके की राजनीति कितना ढोंग करवाएगी?
AajTak
तार्किक तो यही होता कि कमल हासन ये कहते कि शिक्षा सभी धर्मों की बेड़ियों को तोड़ती है. पर शायद उनमें यह कहने की हिम्मत न हुई हो. क्योंकि उन्हें यह भी पता है कि सनातन धर्म दुनिया का सबसे सहिष्णु धर्म है. उनके नेता उदयनिधी स्टालिन ने एक बार सनातन धर्म को डेंगू-मलेरिया बोला था, फिर भी उन्हें कोई धमकी नहीं मिली, उनके नाम से कोई फतवा नहीं जारी हुआ.
अब तक का स्कूली ज्ञान यही था कि शिक्षा हमारे जीवन से अंधकार को खत्म करती है. ये सभी धर्मों में व्याप्त बुराइयों को खत्म करती है. पर अब एक नया ज्ञान आया है कि शिक्षा सनातन धर्म की बेड़ियों को तोड़ सकती है. ज्ञान देने वाले तमिल फिल्मों के एक बेहतरीन कलाकार कमल हासन हैं. उन्होंने शिक्षा को सनातन की बेड़ियों को तोड़ने का हथियार बताया है. ये वही कमल हसन हैं जो खुद को नास्तिक कहते हैं और अपने आप को सभी धर्मों का सम्मान करने वाला बताते हैं. पर तमिलनाडु की राजनीति का सिस्टम इन्हें मजबूर करता है कि ये सनातन धर्म को डेंगू-मलेरिया बोलते रहें. आखिर राज्यसभा में डीएमके ने यूं ही तो नहीं भेजा है. कभी कभी सनातन या हिंदुत्व को गाली तो देते ही रहना होगा.
पर कमल हासन साहब कौन बताए कि शिक्षा न केवल सनातन धर्म, बल्कि सभी धर्मों की रूढ़ियों और बेड़ियों को तोड़ने में सक्षम होती है. शिक्षा तर्क, जिज्ञासा और समानता को बढ़ावा देती है, जो हर धर्म की कट्टरता और सामाजिक बंधनों को चुनौती देती है. उदाहरण के लिए, सनातन धर्म में जाति व्यवस्था एक कमजोरी रही है, लेकिन शिक्षा ने दलितों और अन्य वंचित वर्गों को सशक्त बनाया. इसी तरह इस्लाम में भी बहुत सी बुराइयां हैं.पर शिक्षा ने यहां भी बहुत कुछ बदल दिया है. यह शिक्षा का ही कमाल है कि मुस्लिम महिलाओं को पर्दा प्रथा, तीन तलाक और पुरुषों को चार शादियों के अधिकार जैसी कुरीतियों पर काफी हद तक नियंत्रण हुआ है. कुछ क्षेत्रों में महिलाओं की शिक्षा पर पाबंदियां रूढ़ियों से उपजी थीं, जिन्हें मलाला युसुफजई के आंदोलनों ने तोड़ा.
ईसाई धर्म में भी बहुत सी कुरीतियां हैं जो आज भी अमेरिका और यूरोपीय देशों में इतनी प्रगति और शिक्षा के बाद भी विद्यमान हैं. अमेरिका और यूरोप में कैथोलिक चर्च का ही प्रभाव है कि एक नादान बच्ची भी अनचाहे गर्भ को गिराने का अधिकार नहीं रखती है. पर हासन की आंख पर लगे डीएमके के चश्मे के चलते उन्हें सनातन में ही सारी बुराइयां नजर आती हैं. या यह भी हो सकता है कि जानबूझकर केवल सनातन को ही अपमानित करने का उन्होंने ठेका ले लिया हो.
क्योंकि तार्किक तो यही होता कि कमल हासन ये कहते कि शिक्षा सभी धर्मों की बेड़ियों को तोड़ती है. पर शायद उनमें यह कहने की हिम्मत न हुई हो. क्योंकि उन्हें यह भी पता है कि सनातन धर्म दुनिया का सबसे सहिष्णु धर्म है. उनके नेता उदयनिधी मारन ने एक बार सनातन धर्म को डेंगू -मलेरिया बोला था फिर भी उन्हें कोई धमकी नहीं मिली, उनके नाम से कोई फतवा नहीं जारी हुआ.
कभी मीडिया के सामने खुद को ब्राह्मण बताने वाले हासन कितने मौकापरस्त हैं यह हाल ही में उनके बयान को देखकर लगाया जा सकता है. उन्होंने खुद ही एक इंटरव्यू में अपनी दो शादियों के बार में तर्क रखा था. हासन ने बताया कि एक बार उनसे पूछा गया कि उन्होंने दो शादियां क्यों कि तो उन्होंने झट से राजा दशरथ की शरण ले ली थी. तब उन्होंने कहा था कि मैं किसी भगवान की प्रार्थना नहीं करता. मैं राम के मार्ग का अनुसरण नहीं करता. संभवतः मैं उनके पिता (दशरथ) के मार्ग का अनुसरण करता हूं. कमल हासन ने हिंदू पौराणिक कथाओं का हवाला दिया, जिसमें राजा दशरथ की तीन पत्नियां कौशल्या (भगवान राम की मां), सुमित्रा और कैकेयी थीं.
इसी तरह जब जनता के बीच वोट लेना होता है तो तमिलनाडु की डेमोग्रेफी के हिसाब से वो खुद को नास्तिक घोषित कर देते हैं. यानि कि खुद के ब्राह्मण होने की बात को झुठलाने के लिए वो कुछ भी कर सकते हैं. पर जब दो शादियों के बारे में पूछा जाता है तो हिंदू धर्म का सहारा ले लेते हैं. तमिलनाडु में हिंदुओं को डेंगू-मलेरिया मानने वाली पार्टी सत्ता में है इससिए हसन बोल देते हैं कि शिक्षा ही सनातन की बेड़ियां तोड़ सकता है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








