
अब एक नहीं, दो महीने बाद लगेगी कोविशील्ड की दूसरी डोज, केंद्र की राज्यों को चिट्ठी
AajTak
केंद्र सरकार की ओर से सभी राज्य और केंद्र शासित सरकारों को अहम निर्देश भेजा गया है. अब कोविशील्ड वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज़ के बीच के अंतर को बढ़ाने का फैसला लिया गया है.
कोरोना वायरस के खिलाफ जारी लड़ाई में देश में वैक्सीनेशन का काम तेजी से चल रहा है. इस बीच सोमवार को केंद्र सरकार की ओर से सभी राज्य और केंद्र शासित सरकारों को अहम निर्देश भेजा गया है. अब कोविशील्ड वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज़ के बीच के अंतर को बढ़ाने का फैसला लिया गया है. केंद्र के निर्देश के अनुसार, कोविशील्ड की पहली और दूसरी डोज़ के बीच अब कम से कम 6 से 8 हफ्ते का अंतर होना चाहिए. केंद्र द्वारा जानकारी दी गई है कि NTAGI और वैक्सीनेशन एक्सपर्ट ग्रुप की ताजा रिसर्च के बाद ये फैसला लिया जा रहा है, जिसका अमल राज्य सरकारों को करना चाहिए. दावा किया गया है कि अगर वैक्सीन की दूसरी डोज़ 6 से 8 हफ्ते के बीच में दी जाती है, तो ये अधिक लाभदायक होगी. आपको बता दें कि कोविशील्ड वैक्सीन को पुणे के सीरम इंस्टीट्यूट द्वारा तैयार किया जा रहा है. भारत में अभी सबसे अधिक उपयोग इसी वैक्सीन का हो रहा है. मौजूदा वक्त में पहली और दूसरी डोज़ के बीच का अंतर 28 दिन का है. देश में जारी है वैक्सीनेशन का अभियान भारत में कोरोना वैक्सीनेशन का मिशन 16 जनवरी से शुरू हुआ था, वहीं दूसरा फेज़ 1 मार्च से शुरू हुआ था. अभी तक देश में साढ़े चार करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन के डोज़ दिए जा चुके हैं. अभी स्वास्थ्यकर्मियों, कोरोना वॉरियर्स के अलावा 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोग, 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले (गंभीर बीमारी से ग्रसित) लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है.
इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










