
अबॉर्शन, धोखेबाजी जैसे महिलाओं के लाखों सीक्रेट मैसेज लीक, Tea Dating App से फिर लीक हुआ डेटा
AajTak
Tea Dating App को लेकर एक नया खुलासा हुआ है. रिपोर्ट में दावा किया है कि महिलाओं के 11 लाख सीक्रेट मैसेज लीक हो गए हैं. इसमें उनकी अति संवेदनशील जानकारी और यहां तक कई यूजर्स पर्सनल फोन नंबर तक शेयर कर चुके हैं. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Tea Dating App इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है. अब इस ऐप को लेकर एक अन्य रिपोर्ट में हैरान कर देने वाला दावा किया है. रिपोर्ट में बताया है कि Tea Dating App से महिलाओं की सिर्फ सेल्फी और फोटोज लीक नहीं हुए हैं, बल्कि इस प्लेटफॉर्म पर से महिलाओं के लाखों प्राइवेट मैसेज तक लीक हो चुके हैं.
11 लाख से ज्यादा प्राइवेट मैसेज ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लीक हो चुके हैं. रिपोर्ट्स में बताया है कि इसमें कई मैसेज बहुत ज्यादा संवेदनशील है. इसमें 2 महिलाएं की चैटिंग शामिल हैं. वे अपने पार्टनर के साथ धोखेबाजी, अबॉर्शन आदि को लेकर बातचीत कर रही हैं. यहां तक कि कई लोगों ने पर्सनल कॉन्टैक्ट नंबर भी शेयर किए हैं.
कई महिलाओं के लिए हो सकती हैं मुश्किलें
इस तरह के सीक्रेट और प्राइवेट मैसेज के लीक होने पर कई महिलाओं के लिए बड़ी मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं. नंबर या फोटो से उन महिलाओं की पहचान का खुलासा हो सकता है, जो उनके लिए खतरनाक भी साबित हो सकता है.
यह भी पढ़ें: खतरे में हजारों महिलाओं की सुरक्षा? लीक हुई ID, फोटोज और मैसेज, Tea App ने किया कंफर्म
Tea Dating App पर यह दूसरा बड़ा डेटा लीक

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











