
अफ्रीका के एक और देश में तख्तापलट... बेनिन में सेना ने Live TV पर आकर राष्ट्रपति को पद से हटाया
AajTak
बेनिन में तख्तापलट हुआ जब सैनिकों के एक समूह ने राज्य टीवी पर आकर सरकार भंग करने की घोषणा की. सैन्य समिति ने लेफ्टिनेंट कर्नल पास्कल टिग्री को अपना प्रमुख घोषित किया. राष्ट्रपति पैट्रिस तालोन को पद से हटा दिया गया है.
पश्चिम अफ्रीका में बीते कुछ समय से कई देशों में तख्तापलट हो चुका है. इस श्रृंखला में अब बेनिन भी शामिल हो गया है. विवार को सोल्जर्स का एक समूह अचानक राज्य टीवी पर दिखाई दिया और सरकार को तुरंत भंग करने का एलान कर दिया.
खुद को "मिलिट्री कमेटी फॉर रिफाउंडेशन" कहने वाले इस समूह ने देश के राष्ट्रपति और सभी संवैधानिक संस्थाओं को हटाने की घोषणा की. कमेटी ने लेफ्टिनेंट कर्नल पास्कल टिग्री को अपना नया प्रमुख नियुक्त किया.
1960 में फ्रांस से आज़ादी मिलने के बाद बेनिन कई तख्तापलटों से गुज़रा है, खासकर शुरुआती दशकों में. हालांकि 1991 के बाद देश में राजनीतिक स्थिरता बनी रही.
राष्ट्रपति पैट्रिस तालोन 2016 से सत्ता में थे और अगले साल अप्रैल में पद छोड़ने वाले थे. उनका उत्तराधिकारी माना जा रहे पूर्व वित्त मंत्री रोमुआल्ड वडाग्नी चुनाव में सबसे आगे थे. वहीं विपक्षी उम्मीदवार रेनॉड एगोब्जो को पर्याप्त समर्थन न होने की वजह से चुनाव आयोग ने खारिज कर दिया था.
यह भी पढ़ें: दक्षिण अफ्रीका के सॉल्सविले में अवैध बार में ताबड़तोड़ गोलीबारी, 3 बच्चों समेत 11 लोगों की मौत
पिछले महीने ही संसद ने राष्ट्रपति का कार्यकाल पांच से बढ़ाकर सात साल कर दिया था, हालांकि टर्म लिमिट दो ही रखी गई. ऐसे समय में यह तख्तापलट बेनिन की राजनीति में बड़ा मोड़ माना जा रहा है.

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.











