
अफसर बनी दुल्हन, पुलिस ने चलाया 'ऑपरेशन दूल्हे राजा', ऐसे पकड़ा गया 49 महिलाओं को शादी का झांसा देने वाला
AajTak
पुलिस ने इस ठग को पकड़ने के लिए एक जाल बिछाया. इसके लिए एक महिला पुलिस अधिकारी की मदद ली गई. इस ऑपरेशन को 'दूल्हे राजा' नाम दिया गया. महिला पुलिस अधिकारी ने मैट्रिमोनियल साइट पर अपनी प्रोफाइल बनाई. फिर सत्यजीत को अपने वादों में फंसाया.
ओडिशा में एक हैरान करने वाला मामले सामने आया है.कमिश्नरेट पुलिस ने शनिवार को एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जिसने खुद को इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) का अधिकारी बताकर करीब 49 महिलाओं से शादी का वादा किया था. उनसे अफेयर चला रहा था. उसकी पहले से ही 5 शादी हो चुकी है. आरोपी की पहचान 36 वर्षीय सत्यजीत मनगोविंद सामल के रूप में हुई है. मैट्रिमोनियल साइट के जरिए वह महिलाओं को निशाना बनाता था.
ऐसे सामने आया मामला पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्हें कुछ समय से ठगी की शिकायत मिल रही थी. जब इसकी जांच की गई तो इसमें कई एंगल सामने आए. दो महिलाएं मिलीं जिन्होंने दावा किया कि एक शख्स ने उनसे शादी के बाद ठगी की है और लाखों का चूना लगाया है. इसके बाद पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को समझते हुए बड़े पैमाने पर जांच शुरू की.
चलाया गया ऑपरेशन दूल्हे राजा पुलिस ने इस ठग को पकड़ने के लिए एक जाल बिछाया. इसके लिए एक महिला पुलिस अधिकारी की मदद ली गई. इस ऑपरेशन को 'दूल्हे राजा' नाम दिया गया. महिला पुलिस अधिकारी ने मैट्रिमोनियल साइट पर अपनी प्रोफाइल बनाई. फिर सत्यजीत को अपने वादों में फंसाया. दोनों में शादी को लेकर बातचीत हुई. इसके बाद महिला ने उसे मिलने के लिए बुलाया. जैसे ही सत्यजीत वहां आया आसपास मौजूद पुलिस की टीम ने उसे धर दबोचा.
तलाकशुदा और विधवा महिलाओं को करता था टारगेट पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो सत्यजीत ने बताया कि वह जाजपुर का रहने वाला है, लेकिन बाद में भुवनेश्वर शिफ्ट हो गया. वह मैट्रिमोनियल वेबसाइट्स के जरिए तलाकशुदा और विधवा महिलाओं को ढूंढता था. उन्हें खुद को बड़ा अधिकारी बताकर अपनी बातों में फंसाता था. फिर शादी का वादा करता था. उसने महिलाओं से शारीरिक संबंध बनाने की भी बात स्वीकार की. उसने बताया कि वह पहले महिलाओं को महंगे गिफ्ट्स देता था ताकि वह उनका भरोसा जीत सके फिर किसी न किसी बहाने से उनसे पैसे ऐंठता था.
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ से बहकर ओडिशा पहुंची महिला, पैरों में बंधी थी जंजीरें, ऐसे बची जान
हर ठगी के बाद जाता था दुबई पुलिस की पूछताछ में सत्यजीत ने बताया कि वह एक बार में ठगी करने के बाद दुबई भाग जाता था. दुबई में रुककर वहीं से दूसरा टारगेट ढूंढता था. एक बार टारगेट के फंस जाने के बाद ही वह भारत आता था. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पश्चिम बंगाल, दिल्ली, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, हरियाणा,पंजाब, राजस्थान समेत कई राज्यों की महिलाएं इसके टारगेट पर थी.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








