
अफवाह, पत्थरबाजी और साजिश... तुर्कमान गेट हिंसा में चौंकाने वाले खुलासे, अब तक 11 लोग गिरफ्तार
AajTak
दिल्ली में अतिक्रमण हटाने के दौरान भड़की हिंसा अब बड़े साजिश की ओर इशारा कर रही है. पुलिस पर पथराव, अफवाहों की बाढ़ और सोशल मीडिया के जरिए भीड़ जुटाने के आरोपों के बीच अब तक 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, साजिश की परतें गहरी होती जा रही हैं.
दिल्ली के तुर्कमान गेट में हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. कोर्ट के आदेश पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद भड़की झड़पों और पथराव के एक दिन बाद पुलिस ने छह और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही इस मामले में अब तक कुल 11 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है.
गुरुवार को जिन छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनकी पहचान अफान, आदिल, शाहनवाज, हमजा, अथर और उबेद के रूप में हुई है. सभी आरोपी तुर्कमान गेट इलाके के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं. इन सभी को दिल्ली की स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. गुरुवार को जमानत पर सुनवाई होगी.
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सेंट्रल निधिन वलसन ने बताया कि हालात पर कड़ी नजर रखी जा रही है. इलाके में पर्याप्त पुलिस बल और पैरामिलिट्री फोर्स तैनात की गई है. यह हिंसा मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात रामलीला मैदान इलाके में फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान भड़की थी. इस दौरान जमकर पत्थरबाजी की गई.
इसमें पुलिस और एमसीडी की टीम को निशाना बनाया गया. इस वजह से एसएचओ समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए. हालात उस वक्त बिगड़े जब सोशल मीडिया पर यह अफवाह फैलाई गई कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान मस्जिद को गिराया जा रहा है. इस दावे के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए. देखते ही देखते हालात हिंसक हो गए.
पुलिस का दावा है कि पत्थर और कांच की बोतलें फेंकने में 150 से 200 लोग शामिल थे. दिल्ली नगर निगम के डिप्टी कमिश्नर कुमार कुमार ने स्पष्ट किया था कि कार्रवाई के दौरान करीब 36 हजार वर्ग फुट अतिक्रमण हटाया गया. इसमें एक डायग्नोस्टिक सेंटर, एक बैंक्वेट हॉल और दो चारदीवारी शामिल थीं. उन्होंने साफ कहा कि मस्जिद को नुकसान नहीं पहुंचाया गया है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






