
अफवाह, चेन पुलिंग और रेलवे का 'डेथ ट्रैक'... जलगांव में 12 यात्रियों की मौत की पूरी कहानी
AajTak
लखनऊ से पुष्पक एक्सप्रेस पूरी रफ्तार से मुंबई के लिए निकली. बुधवार को शाम 4:42 बजे का वक्त था. ट्रेन मुंबई से 425 किमी पहले जलगांव के पचोरा स्टेशन के करीब पहुंची थी, तभी अचानक दावा हुआ कि पुष्पक एक्सप्रेस की B-4 बोगी के पहिए से धुआं उठता देखा गया है. फिर अफवाह फैली कि बोगी में आग लग गई है.
आपने पढ़ा-सुना होगा कि अफवाह आग की तरह फैलती है. महाराष्ट्र में बुधवार (22 जनवरी) को हकीकत में आग लगने की अफवाह लखनऊ से मुंबई जा रही पुष्पक एक्सप्रेस में ऐसी फैली कि कई यात्री ट्रेन की चेन खींचकर अचानक उतर गए और तभी दूसरे ट्रैक पर आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस ने कई यात्रियों को 'मौत की टक्कर' मार दी, जिसमें 12 लोगों की जान चली गई. सीएम देवेंद्र फडणवीस ने ट्रेन हादसे में मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है. वहीं, रेलवे ने मृतकों के परिजनों को 1.5 लाख रुपए, गंभीर घायलों को 50 हजार और घायलों को 5 हजार रुपए की आर्थिक सहायता का ऐलान किया है.
लखनऊ से पुष्पक एक्सप्रेस पूरी रफ्तार से मुंबई के लिए निकली. बुधवार को शाम 4:42 बजे का वक्त था. ट्रेन मुंबई से 425 किमी पहले जलगांव के पचोरा स्टेशन के करीब पहुंची थी, तभी अचानक दावा हुआ कि पुष्पक एक्सप्रेस की B-4 बोगी के पहिए से धुआं उठता देखा गया है. फिर अफवाह फैली कि बोगी में आग लग गई है. इस अफवाह से लोगों में अफरातफरी मच गई. लोग ट्रेन से नीचे उतर गए, तभी विपरीत दिशा से आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस ने इन यात्रियों को कुचल दिया. हादसा इतना भयावह था कि घटनास्थल पर कहीं मानव अंग बिखरे पड़े थे तो कहीं शव.
हादसे के बाद का वीडियो आया सामने
हादसे के बाद एक वीडियो सामने आया, इसमें दिखाई दे रहा है कि पुष्पक एक्सप्रेस खड़ी है, दूसरी तरफ बहुत सारे लोग दूसरे ट्रैक पर खड़े हैं. लोग आवाज लगाते हैं कि हट जाओ वर्ना ट्रेन आ जाएगी. दावा है कि इसी तरह तब भी हुआ, जब पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह फैली.
B-4 बोगी के पहिए से निकला था धुआं
जानकारी के मुताबिक लखनऊ से मुंबई जाती पुष्पक एक्सप्रेस जलगांव के पचोरा स्टेशन के पास पहुंची थी. पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन की B-4 बोगी के पहिए से धुआं निकलता दिखा तो लोगों ने आग की अफवाह के नाम पर चेन पुलिंग कर दी. चेन पुलिंग करके कई यात्री पुष्पक एक्सप्रेस से उतरकर दूसरे ट्रैक पर आ कर खड़े हो गए. तभी दूसरी तरफ आती कर्नाटक एक्सप्रेस ने ट्रैक पर खड़े यात्रियों को टक्कर मार दी.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










