
अफगानी मासूमों की ये 10 कब्रें चीख-चीखकर पाकिस्तानी हैवानियत की गवाही दे रही हैं!
AajTak
अफगानिस्तान के खोस्त प्रांत के गुरबुज जिले में गम और गुस्सा है. 10 कब्रें एक साथ खोदी गईं और इनमें मासूमों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया. अफगानियों ने कहा कि अब अंतर्राष्ट्रीय संगठनों को चुप नहीं रहना चाहिए, अब वे कोई भी कुर्बानी देने के लिए तैयार हैं.
अफगानिस्तान के खोस्त प्रांत में छोटी-छोटी 10 कब्रें कतार से खोदी गई हैं. थोड़ी ही देर में यहां गमजदा लोगों का हुजूम उमड़ गया. 10 मासूमों के जनाजे यहां पहुंचे. इनमें से तो सैमुल्लाह की बेटी आलिया मात्र एक महीने की थी और नूर असलम का बेटा मोहिबुल्लाह मात्र 16 महीने का था. रोते-चीखते, दहाड़ें मारते लोग कभी गुस्से से उबल रहे थे तो कभी मासूमों के जनाजों पर सिर पटक रहे थे.
दुख और दर्द में भरे इन लोगों का गुस्सा पाकिस्तान सेना के खिलाफ है. पाकिस्तानी वायुसेना ने 25 तारीख की आधी रात को खोस्त प्रांत के गुरबज जिले में एयर स्ट्राइक किया था. इस हमले में एक ही परिवार के 10 लोग मारे गए. इनमें 9 तो बच्चे हैं.
महीने भर की बच्ची को जालिमों ने मारा
पाकिस्तान की ओर से आधी रात को सो रहे लोगों पर किए गए हमले में बड़ी दर्दनाक कहानी सामने आई है. इस हमले में नूर असलम नाम के अफगानी नागरिक के 7 बच्चे मारे गए हैं. इनमें 16 महीने का मोहिबुल्लाह, 3 वर्ष का होजबुल्लाह, 5 वर्ष का शम्सुल्लाह, 7 साल का असदुल्लाह, 13 वर्ष का दादुल्लाह, और 11 साल की बेटी पलवासा और 7 पर्ष की दूसरी बेटी आइसा शामिल हैं.
इसके अलावा इसी परिवार के समीउल्लाह की 3 साल की बेटी आसिया और 1 महीने की बेटी आलिया भी इस हमले में मारी गई है. पाकिस्तान के हमले में 35 साल की जनत खेल की बेटी रजिया की भी मौत हो गई है.
इनमें से कोई भी दहशतगर्द नहीं था. ज्यादातर तो बच्चे ही थे. जो अपने घरों के अंदर सोते हुए मारे गए.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










