
अफगानिस्तान में भूकंप से तबाही! मलबे में तब्दील हुए घर, अब तक 9 की मौत... दिल्ली-NCR तक हिली धरती
AajTak
भूकंप अफगानिस्तान के जलालाबाद से 27 किलोमीटर पूर्व-उत्तरपूर्व में 8 किलोमीटर की गहराई पर दर्ज किया गया. इस भूकंप से दिल्ली-एनसीआर के लोगों में दहशत हो गई. कई लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए. अफगान में भंकप से कम से कम 9 लोगों की मौत हुई है.
अफगानिस्तान के दक्षिण-पूर्वी इलाके में रविवार-सोमवार की मध्य रात्रि को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.0 मापी गई. भूकंप इतना तेज था कि इसके झटके भारत के कई हिस्सों, खासकर दिल्ली-एनसीआर में भी महसूस किए गए. इसके अलावा पाकिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए.
अफगान के नांगरहार जन स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता नकीबुल्लाह रहीमी ने रॉयटर्स को बताया कि भूकंप के तेज झटकों के चलते कम से कम 9 लोगों की मौत हुई है और 15 घायल हुए हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
भूकंप के बाद की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें साफ नजर आ रहा है कि अफगानिस्तान में धरती हिलने के बड़ी संख्या में घर मलबे में तब्दील हो गए.
जानकारी के मुताबिक भूकंप जलालाबाद से 27 किलोमीटर पूर्व-उत्तरपूर्व में 19:17:34 UTC (1 सितंबर को 12:47 पूर्वाह्न IST) पर 8 किलोमीटर की गहराई पर दर्ज किया गया. इस भूकंप से दिल्ली-एनसीआर के लोगों में दहशत हो गई. नोएडा में भी भूकंप महसूस किया गया, जिसके चलते कई लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए. हालांकि इसमें भारत में किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है.
अफगानिस्तान में लगातार आते हैं भूकंप

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.










