
अफगानिस्तान पर छाई नई मुसीबत, देखें तालिबान के लिए कैसे नई चुनौती बना ISIS-K
AajTak
15 अगस्त को तालिबान ने अफ़ग़ानिस्तान पर क़ब्ज़ा कर लिया. 7 सितंबर को तालिबान ने अफग़ानिस्तान में अपनी सरकार बना ली लेकिन अब इस सरकार को बने अभी महीने भर भी नहीं गुज़रे हैं कि अफग़ानिस्तान में एक और आतंकी संगठन आईएसआईए खुरासान अपनी नई समानांतर सरकार बनाने में जुट गया है और ये संगठन ना सिर्फ सरकार बनाने में जुटा है, बल्कि तालिबान को अपना दुश्मन मानने वाले आईएसआईएस-के ने तालिबान पर ताबड़तोड़ हमलों की शुरुआत कर दी है. ऐसे में एक देश के तौर पर जो अफग़ानिस्तान पहले ही तालिबान की आमद से कराह रहा है, वो आईएसआईएस खुरासान जैसे एक और बर्बर और भयानक आतंकी संगठन की इस सक्रियता से सदमे में है. आज़ाद ख़्याल अफ़ग़ानियों की हालत तो जीते-जी मरने जैसी हो गई है. देखें वारदात

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









