
अफगानिस्तान तो नहीं बन जाएगा PAK... जानें क्या है तहरीक-ए-तालिबान और पाकिस्तान सरकार की लड़ाई?
AajTak
तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान यानी टीटीपी और पाकिस्तान सरकार में फिर से ठन गई है. कुछ महीनों से टीटीपी ने पाकिस्तानी सरकार के खिलाफ जंग सी छेड़ दी है. सुरक्षा एजेंसियों से जुड़े लोगों की हत्याएं की जा रहीं हैं. ऐसे में जानना जरूरी है कि टीटीपी और पाकिस्तानी सरकार में लड़ाई किस बात की है और क्या अफगानिस्तान की तरह ही पाकिस्तान में भी तालिबान सत्ता में आ सकता है?
'अगर अपने घर के बैकयार्ड में सांप को पाल रहे हैं तो आप उनसे ये उम्मीद नहीं रख सकते कि वो सिर्फ आपके पड़ोसियों को काटेंगे. आखिरकार, वो सांप उन्हें भी काटेंगे जो उन्हें पालकर रख रहे हैं.'
ये बात 12 साल पहले हिलेरी क्लिंटन ने कही थी. इसके जरिए वो पाकिस्तान को चेता रही थीं. उनके कहने का मतलब था कि पाकिस्तान अपने मुल्क में आतंकवादियों को पनाह दे रहा है, जिसका खामियाजा उसे भी भुगतना पड़ सकता है.
हिलेरी क्लिंटन की ये बात अब सच भी साबित हो रही है. तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान यानी टीटीपी अब पाकिस्तानी सरकार के लिए सिरदर्द बनता जा रहा है. टीटीपी के आतंकी पाकिस्तान में आतंकी हमले कर रहे हैं. सुरक्षा एजेंसियों से जुड़े अफसरों की सरेआम हत्या कर रहे हैं. सत्ता में बैठे लोगों को धमका रहे हैं.
टीटीपी क्या है? पाकिस्तान के लिए सिरदर्द क्यों बनता जा रहा है? और क्या अफगानिस्तान की तरह ही पाकिस्तान की सत्ता पर भी तालिबान काबिज हो सकता है? समझते हैं...
क्या है तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान?
2007 में कई सारे आतंकी गुट एकसाथ आए और इनसे मिलकर बना तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान. टीटीपी को पाकिस्तान तालिबान भी कहते हैं. इसका मकसद पाकिस्तान में इस्लामी शासन लाना है. अगस्त 2008 में पाकिस्तानी सरकार ने टीटीपी को बैन कर दिया था.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










