
अफगानिस्तान के नए शिक्षा मंत्री का ‘ज्ञान’- PhD या मास्टर डिग्री की वैल्यू नहीं, हम भी उसके बिना यहां पहुंचे
AajTak
तालिबान ने अपनी अंतरिम सरकार का ऐलान कर दिया है. मुल्ला मुहम्मद हसन अखुंद को अफगानिस्तान का प्रधानमंत्री बनाया गया है. नई सरकार ने आते ही अपनी नीतियों का ऐलान करना शुरू कर दिया है. नए शिक्षा मंत्री का कहना है कि आज के वक्त में PHD या किसी दूसरी मास्टर डिग्री की वैल्यू नहीं है.
अफगानिस्तान में तालिबान ने अपनी अंतरिम सरकार का ऐलान कर दिया है. मुल्ला मुहम्मद हसन अखुंद को अफगानिस्तान का प्रधानमंत्री बनाया गया है. नई सरकार ने आते ही अपनी नीतियों का ऐलान करना शुरू कर दिया है. नए शिक्षा मंत्री का कहना है कि आज के वक्त में PHD या किसी दूसरी मास्टर डिग्री की वैल्यू नहीं है. अफगानिस्तान के शिक्षा मंत्री शेख मौलवी नूरल्लाह मुनीर ने कहा है कि आज मुल्ला और तालिबान सरकार में है, किसी के पास कोई डिग्री नहीं है लेकिन फिर भी महान हैं. ऐसे में आज के वक्त में किसी तरह की पीएचडी या मास्टर डिग्री की ज़रूरत नहीं है. बता दें कि तालिबान ने सत्ता में आते ही कई बदलाव करने शुरू कर दिए हैं, खासकर शिक्षा के क्षेत्र में किए गए हैं. कॉलेज में लड़के-लड़कियों के बीच में पर्दा डाल दिया गया है, कई जगहों पर लड़कियों को सिर्फ बुजुर्ग या महिलाएं ही पढ़ा रहे हैं. हालांकि, तालिबान ने अपनी सरकार का ऐलान करते हुए लोगों को भरोसा दिलाया है कि देश में इस्लामिक और शरिया कानून के तहत शिक्षा को बढ़ावा दिया जाएगा, आधुनिक शिक्षा को भी बल दिया जाएगा. तालिबान ने देश के स्कॉलर्स से किसी भी तरह ना घबराने को कहा है. तालिबान ने किया अपनी सरकार का ऐलान अमेरिकी सेना की वापसी के बाद तालिबान ने 15 अगस्त को अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया था. लेकिन अब जाकर उसने अपनी सरकार का ऐलान किया है. तालिबान की नई सरकार में मुल्ला मुहम्मद हसन अखुंद नए प्रधानमंत्री हैं, जबकि मुल्ला अब्दुल गनी, मौलवी अब्दुल सलाम हनफी उप-प्रधानमंत्री बने हैं. तालिबान ने मौलवी मोहम्मद याकूब को रक्षा मंत्री, मुल्ला सिराज उद दीन हक्कानी को आंतरिक मामलों का मंत्री, मौलवी अमीर खान मुतक्की को विदेश मंत्री बनाया है. खास बात ये भी है कि तालिबान की कैबिनेट में कई ऐसे नाम हैं, जो संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी आतंकियों की लिस्ट में हैं और कुछ पर अमेरिका द्वारा ईनाम रखा गया है.
कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.









