
अपहरण का डरावना ग्राफ... देश में दिल्ली सबसे ऊपर, NCRB रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
AajTak
NCRB Report: देश भर में अपहरण के मामलों में हैरान कर देने वाली बढ़ोतरी देखने को मिली है. दिल्ली से लेकर महानगरों तक हर जगह आंकड़े डराने वाले हैं. बच्चों का अपहरण सबसे बड़ा पैटर्न बनकर सामने आया है, जबकि घर से भागने की घटनाओं ने भी पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है.
नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो ने साल 2023 में अपहरण केस के चौंकाने वाले आंकड़े पेश किए हैं. एनसीआरबी की ताजा रिपोर्ट बताती है कि इस साल पूरे देश में ऐसे 1.16 लाख से ज्यादा मामले दर्ज हुए. यह आंकड़ा साल 2022 की तुलना में 5.6 फीसदी की बढ़ोतरी दिखाता है, जब 1,07,588 केस दर्ज हुए थे. इस तरह हर दिन औसतन 310 से ज्यादा अपहरण और घर से भगाने की घटनाएं दर्ज हुई थीं.
एनसीआरबी की रिपोर्ट के मुताबिक, इन मामलों में से लगभग 18 हजार केस ऐसे थे, जिनमें पीड़ित खुद ही घर से भागे थे. इनमें 9 हजार बच्चे और 8,800 वयस्क शामिल रहे. दिलचस्प बात यह है कि इनमें से कई लोग प्रेम संबंधों के चलते या माता-पिता की डांट-फटकार से परेशान होकर घर से निकले थे. देश की राजधानी दिल्ली इस मामले में सबसे आगे निकली है. यहां 5,715 केस दर्ज हुए थे.
यदि अपराध दर के लिहाज से देखें तो दिल्ली का औसत 26 फीसदी (प्रति लाख आबादी पर) रहा, जो पूरे देश में सबसे खराब स्थिति है. लेकिन इससे भी ज्यादा चौंकाने वाली बात यह रही कि दिल्ली में ऐसे मामलों में चार्जशीट दाखिल करने की दर महज 6.6 फीसदी रही. रिपोर्ट यह भी बताती है कि अपहरण और घर से भागने के पीछे सबसे बड़ा कारण प्रेम विवाह जैसी घटनाएं रही हैं.
इसके चलते 16 हजार 866 बच्चों और 15 हजार 790 वयस्कों को अगवा किया गया. इसके बाद गैरकानूनी गतिविधियों के लिए अपहरण का पैटर्न सामने आया, जिसमें 1,218 बच्चे और 740 वयस्क शामिल रहे. जब बरामदगी हुई तो तस्वीर और चौंकाने वाली सामने आईं. इससे पता चला कि कुल 9,251 बच्चे और 8,853 वयस्क अपने प्रेमियों के साथ रहने के लिए घर छोड़कर गए थे.
वहीं, 9,161 बच्चे और 6,413 वयस्क माता-पिता की डांट या अन्य कारणों से अपनी मर्जी से घर छोड़कर गए थे. कुल मिलाकर 2023 में अपहृत 1.16 लाख से ज़्यादा पीड़ितों में 70 फीसदी बच्चे रहे. इस तरह 82,106 बच्चों का अपहरण हुआ. इनमें 16,033 लड़के, 66,072 लड़कियां और एक ट्रांसजेंडर शामिल थे. वहीं, वयस्कों की संख्या 34,298 रही. इनमें 8,252 पुरुष और 26,042 महिलाएं थीं.
रिपोर्ट के मुताबिक, अपहृत व्यक्तियों में से करीब 68 फीसदी को ढूंढ लिया गया. लेकिन फिर भी 66,268 लोग लापता ही रहे. साल 2023 के दौरान 1,40,813 अपहृत व्यक्तियों को बरामद किया गया, जिनमें 31,837 पुरुष, 1,08,971 महिलाएं और 5 ट्रांसजेंडर शामिल थे. इनमें से 1,39,164 जीवित और 1,649 मृत पाए गए. हालांकि, इसमें साल 2022 में अपहृत हुए भी शामिल थे, जिन्हें 2023 में ढूंढा गया.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






