
अपने 'सिलोविकी' सर्किल के साथ भारत आ रहे पुतिन, जानें कौन हैं रूसी राष्ट्रपति के सबसे भरोसेमंद चेहरे?
AajTak
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपने भारत दौरे पर आने वाले हैं. उनके साथ सात शक्तिशाली मंत्री भी पहुंचेंगे लेकिन असल दिलचस्पी उस बेहद प्रभावशाली 'सिलोविकी' सर्किल में है, जिसके सदस्य दशकों से पुतिन के सबसे भरोसेमंद सलाहकार रहे हैं. करीबी खुफिया अधिकारियों और रणनीतिकारों का यह समूह रूस की नीति और पुतिन के बड़े फैसलों को प्रभावित करता है.
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे से पहले दुनिया की नजर दो बातों पर टिकी है. पहला, उनके साथ आ रही रूसी मंत्री-परिषद, और दूसरा, पुतिन के उस बेहद चयनित और गोपनीय सर्किल पर, जिसे दुनिया "सिलोविकी" के नाम से जानती है. भारत के लिए यह दौरा महत्वपूर्ण है, लेकिन उतना ही दिलचस्प यह समझना भी है कि पुतिन किस तरह निर्णय लेते हैं और किन लोगों की सलाह पर रूस की नीतियां तय होती हैं.
पुतिन आज भारत पहुंचेंगे और उनके साथ सात प्रमुख मंत्री - रक्षा, वित्त, कृषि, आर्थिक विकास, स्वास्थ्य, आंतरिक मामले और परिवहन मंत्री मौजूद रहेंगे. केंद्रीय बैंक की चेयरपर्सन एलबिरा नबीउलिना भी इस प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा होंगी. यह सूची बताती है कि रूस इस दौरे को सिर्फ कूटनीति नहीं, बल्कि अर्थव्यवस्था, सुरक्षा और रणनीति के व्यापक आयामों में देख रहा है.
यह भी पढ़ें: World Exclusive: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का इंटरव्यू, आज रात 9 बजे आजतक पर
लेकिन असली कहानी पुतिन के 'सिलोविकी' सर्किल से शुरू होती है. सिलोविकी वे वरिष्ठ लोग हैं जिन्होंने कभी KGB जैसी सुरक्षा एजेंसियों में सेवा की और आज भी पुतिन के सबसे भरोसेमंद रणनीतिक सलाहकार माने जाते हैं.
1. सबसे पहला नाम है - निकोलाई पेत्रुशेव का, जिन्हें पुतिन का सबसे करीबी और प्रभावशाली सहयोगी माना जाता है. सुरक्षा परिषद के प्रमुख पेत्रुशेव पुतिन को पिछले 55 वर्षों से जानते हैं. दोनों ने KGB में साथ काम किया है, और रूस की आंतरिक सुरक्षा का सबसे मजबूत स्तंभ पेत्रुशेव को ही माना जाता है.
2. दूसरे नंबर पर हैं सर्गेई नारिश्किन. वे रूसी विदेश खुफिया सेवा के प्रमुख हैं और 1990 से पुतिन के साथ जुड़े हैं. KGB बैकग्राउंड, कुशल वक्तृत्व और कूटनीतिक प्रभाव के कारण उन्हें पुतिन के संभावित उत्तराधिकारियों में भी गिना जाता है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










