
'अपने मन से वायनाड न जाएं, जरूरत होगी तो बताएंगे', विनेश के दौरे के बाद हरियाणा कांग्रेस चीफ ने जारी किया पत्र
AajTak
हरियाणा कांग्रेस प्रमुख उदयभान ने एक पत्र जारी किया है. इसमें उन्होंने कहा, 'यह बात सामने आई है कि कुछ कांग्रेसी नेता खुद वहां (वायनाड) प्रचार करने जा रहे हैं या प्रियंका गांधी के लिए जाना चाहते हैं.' उन्होंने नेताओं से कहा वे अपनी मर्जी से प्रचार के लिए न जाएं. अगर जरूरत पड़ी तो एआईसीसी और हरियाणा कांग्रेस की ओर से जानकारी दी जाएगी.
रेसलर से राजनेता बनीं विनेश फोगाट हाल ही में प्रियंका गांधी के लिए प्रचार करने वायनाड गई थीं. इसके बाद अब हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान का एक पत्र सामने आया है. उन्होंने हरियाणा कांग्रेस के नेताओं से कहा है कि अपनी मर्जी से वायनाड न जाएं.
'जरूरत पड़ेगी तो बताएंगे'
हरियाणा कांग्रेस प्रमुख उदयभान ने एक पत्र जारी किया है. इसमें उन्होंने कहा, 'यह बात सामने आई है कि कुछ कांग्रेसी नेता खुद वहां (वायनाड) प्रचार करने जा रहे हैं या प्रियंका गांधी के लिए जाना चाहते हैं.' उन्होंने नेताओं से कहा वे अपनी मर्जी से प्रचार के लिए न जाएं. अगर जरूरत पड़ी तो एआईसीसी और हरियाणा कांग्रेस की ओर से जानकारी दी जाएगी.
दरअसल हरियाणा कांग्रेस के कुछ नेता प्रियंका गांधी के लिए प्रचार करने की खातिर वायनाड गए थे, जिसके बाद हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष की ओर से यह पत्र जारी किया गया है. बीते दिनों कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट वायनाड गई थीं जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की थीं.
प्रियंका गांधी के समर्थन में की रैली
बता दें कि केरल की वायनाड लोकसभा सीट से प्रियंका गांधी वाड्रा चुनाव लड़ रही हैं. प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री वायनाड सीट से हो रही है. यहां उनका मुकाबला लेफ्ट पार्टी से होने वाला है. ऐसे में चुनाव प्रचार का दौर तेजी से चल रहा है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










