
अपने प्रेमी से मां ने करा दी नाबालिग बेटी की शादी, सुहारागरात के नाम पर लड़की से हुआ रेप
AajTak
मां का एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था. बेटी को यह बात पता चल गई थी. इस पर मां ने मारने की धमकी दी और बेटी की शादी प्रेमी के साथ करा दी. इसके बाद सुहागरात पर प्रेमी ने नाबालिग का रेप किया. अपनी दोस्त को पीड़िता ने यह बात बताई, तब जाकर मामला का खुलासा हुआ.
Maharashtra: पुणे (Pune) में मां ने अपनी नाबालिग बेटी की शादी अपने ही प्रेमी से करा दी. शादी के बाद प्रेमी ने नाबालिग के साथ शारीरिक संबंध भी बनाए. 15 साल की नाबालिग ने अपने साथ हुई इस घटना का जिक्र सहेली से किया. सहेली ने यह बात दूसरी महिला को दी. फिर उस महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद आरोपी मां और उसके प्रेमी के खिलाफ बाल विवाह सहित रेप का मामला दर्ज किया गया है.
दरअसल, 36 वर्षीय महिला अपनी 15 साल की नाबालिग बेटी के साथ पुणे के चंदननगर इलाके में रहती है. उसका कई महीनों से 28 वर्षीय युवक के साथ लव अफेयर चल रहा था.
प्रेमी का महिला के घर लगातार आना जाना लगा रहता था. फिर एक दिन नाबालिग ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया. महिला को लगा कि बेटी यह बात सबको बता देगी, तो उसने बेटी को मारने की धमकी देते हुए प्रेमी से शादी करने का दबाव डाला. बेटी के मना करने के बावजूद कुछ दिन पहले महिला ने दोनों को शादी करा दी.
इसके बाद आरोपी युवक ने नाबालिग के साथ शारीरिक संबंध बनाए. कई दिनों तक ऐसा ही चला रहा. लेकिन मां के खौफ से उसने किसी से कुछ नहीं कहा. हर रोज जुल्म सहती रही.
यूं खुला राज
फिर एक दिन पीड़िता ने अपने साथ हुई पूरी घटना के बारे में अपनी सहेली को बताया. इसे सुनकर सहेली हैरान हो गई. उसने यह बात जानने वाली महिला को बताई. उस महिला ने इसकी शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराई.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










