
अपने नाम के साथ कौन लिख सकता है डॉक्टर... हाई कोर्ट ने MBBS होल्डर्स को झटका देते हुए सुनाया बड़ा फैसला
AajTak
अदालत ने कहा, यह धारणा कि ‘डॉक्टर’ टाइटल केवल मेडिकल प्रोफेशनल्स का विशेषाधिकार है, एक गलतफहमी है. आज भी पीएचडी जैसी उच्च शैक्षणिक योग्यताएं रखने वाले शख्स ‘डॉक्टर’ शब्द का उपयोग करने का हकदार है.
केरल हाई कोर्ट ने 'डॉक्टर' शब्द और इसे इस्तेमाल करने को लेकर अहम फैसला सुनाया है. अदालत ने साफ कहा कि 'डॉक्टर' टाइटल पर केवल एमबीबीएस या मेडिकल प्रोफेशन से जुड़े लोगों का विशेषाधिकार नहीं है.
मेडिकल प्रोफेशनल्स की याचिकाओं को अदालत ने खारिज कर दिया, जिनमें फिजियोथेरेपिस्ट और ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट द्वारा ‘डॉ.’ के इस्तेमाल को चुनौती दी गई थी. अदालत ने कहा कि नेशनल मेडिकल कमिशन (NMC) एक्ट में MBBS ग्रेजुएट्स के लिए ‘डॉ.’ उपसर्ग प्रयोग करने का कोई प्रावधान नहीं है.
जस्टिस वीजी अरुण ने कहा कि शुरुआत में ‘डॉक्टर’ शब्द का इस्तेमाल उन व्यक्तियों के लिए किया जाता था जिन्होंने धर्मशास्त्र, कानून और दर्शन जैसे अन्य विधाओं में उच्च शिक्षा प्राप्त की हो. साथ ही जिन्हें पढ़ाने का अधिकार मिला हो.
हाई कोर्ट ने कहा कि ‘डॉक्टर’ टर्म का मूल अर्थ ऐसे विद्वान शख्स से था जो पढ़ाने के लिए योग्य हो. धीरे-धीरे मेडिकल साइंस के विकास के साथ मेडिसिन में डिग्री होल्डर और यूनिवर्सिटी में प्रशिक्षित फिजिशियन को भी डॉक्टर कहा जाने लगा.
इसलिए यह धारणा कि ‘डॉक्टर’ टाइटल केवल मेडिकल प्रोफेशनल्स का विशेषाधिकार है, एक गलतफहमी है. आज भी पुराने दिनों की तरह पीएचडी जैसी उच्च शैक्षणिक योग्यताएं रखने वाले शख्स ‘डॉक्टर’ शब्द का उपयोग करने का हकदार है.
अदालत ने यह भी कहा कि केरल स्टेट मेडिकल प्रैक्टिशनर्स एक्ट की धारा-40 में प्रयुक्त शब्द को इस रूप में नहीं समझा जा सकता कि वह क्वालीफाइड मेडिकल प्रोफेशनल्स को कानूनी रूप से अपने नाम के आगे ‘डॉ.’ लगाने का अधिकार देता है. ऐसे में याचिकाकर्ता (डॉक्टर) ‘डॉ.’ उपसर्ग के उपयोग पर विशेष अधिकार का दावा नहीं कर सकते हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










