
अपने जन्मदिन पर जेल को 5.11 करोड़ देना चाहता है महाठग सुकेश चंद्रशेखर, DG को लिखा लेटर
AajTak
महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने डीजी जेल दिल्ली को पत्र लिखकर 25 मार्च को अपने जन्मदिन के अवसर पर कैदियों के कल्याण के लिए पांच करोड़ ग्यारह लाख रुपये का योगदान देने की पेशकश की है
200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग के केस में जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने डीजी जेल दिल्ली को पत्र लिखकर 25 मार्च को अपने जन्मदिन के अवसर पर कैदियों के कल्याण के लिए पांच करोड़ ग्यारह लाख रुपये का योगदान देने की पेशकश की है. हालांकि इसके लेकर डीजी जेल की ओर से अभी कोई जवाब नहीं आया है.
गौरतलब है कि इससे पहले हाल में सुकेश चंद्रशेखर ने अपने मामले को दूसरे जज को ट्रांसफर करने की मांग की थी. उसने इस संबंध में कोर्ट में याचिका दाखिल कर जज पर बायस होने का आरोप लगाया थी. हालांकि पटियाला हाउस कोर्ट ने सुकेश की याचिका पर सुनवाई करने से इनकार दिया. साथ ही कोर्ट ने इस याचिका पर नाराजगी भी जताई. कोर्ट ने कहा कि आरोपी के पास प्रिसाइडिंग ऑफिसर पर टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है. इसके बाद कोर्ट ने महाठग की न्यायिक हिरासत 31 मार्च तक बढ़ा दी.
बार- बार लेटर जारी कर रहा सुकेश
सुकेश चंद्रशेखर ने पिछले दिनों दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना को जेल से पत्र लिख कर दावा किया था कि दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जेल-1 के वार्ड नंबर 9 में बंद हैं, जो कि पूरी तिहाड़ जेल का वीवीवीआईपी वार्ड है. यह वीआईपी कैदियों के हाई प्रोफाइल के लिए एक विशेष वार्ड है जो लगभग 20,000/- वर्ग फुट है. गेटेड स्पेशल वार्ड जिसमें केवल 5 सेल मौजूद हैं, जो लकड़ी के फर्श और सभी सुविधाओं के साथ हैं.
तब उसने कहा था कि यहां पर घूमने के लिए एक विशेष बड़ा बगीचा, एक विशेष बैडमिंटन कोर्ट और एक मेस है. इस वार्ड में सहारा के सुबरोथो रॉय, सुरेश कलमाडी, अमर सिंह, ए. राजा और हाल ही में यूनिटेक के संजय चंद्रा जैसे वीआईपी/हाई प्रोफाइल कैदी रहते हैं. यहां गैंगस्टर या गंभीर अपराधियों के होने का AAP का आरोप गलत है.
इतना ही नहीं बल्कि इसके पहले सुकेश चंद्रशेखर ने 5 पेज की चिट्ठी लिखकर कहा था कि AAP के द्वारा उसके खिलाफ राजनीतिक बदले की भावना से किए जा रहे काम की सच्चाई की पोल जरूर खुलेगी. सुकेश ने दावा किया था कि उसने सिसोदिया के साथ भी काफी नजदीकी से काम किया है. उसे पता है कि वो कैसे हर विभागीय काम में कमीशन खाते हैं.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










