
अपनी 'मृत' मां से बातें करता था साहिल, मुस्कान ऐसे देती थी साथ! मेरठ के सौरभ हत्याकांड में नया खुलासा
AajTak
Meerut Saurabh Murder Case: साहिल शुक्ला तंत्र-मंत्र और जादू-टोना में बहुत विश्वास करता था. ये बात मुस्कान को भी पता थी. साहिल की मां सालों पहले मर चुकी थी. फिर भी साहिल को यकीन था कि मरी हुई मां से उसकी बात होती है. इन सबके बीच पता चला कि मुस्कान ने स्नैपचैट पर तीन फेक आईडी बना रखी थीं. जिसमें एक आईडी साहिल के मां के नाम से भी थी. मुस्कान इन तीनों अकाउंट्स से चैट करती थी.
मेरठ के सौरभ राजपूत हत्याकांड में गिरफ्तार मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला के बारे में नए-नए खुलासे हो रहे हैं. पुलिस ने बताया कि मुस्कान अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर काफी टाइम से पति सौरभ की हत्या की प्लानिंग कर रही थी. दो बार उनका प्लान फेल हो गया था. लेकिन 4 मार्च को वो अपने मंसूबे में कामयाब हो गए. उस रात मुस्कान और साहिल ने सौरभ को ना सिर्फ मौत के घाट उतारा, बल्कि बाद में शव के टुकड़े-टुकड़े कर उसे ड्रम में भरकर सीमेंट से जाम भी कर दिया. और तो और कत्ल करने के बाद दोनों बेफिक्र होकर हिमाचल घूमने निकल गए, जैसे कुछ हुआ ही ना हो.
बताया जा रहा है कि साहिल शुक्ला तंत्र-मंत्र और जादू-टोना में बहुत विश्वास करता था. ये बात उसकी शादीशुदा प्रेमिका मुस्कान को भी पता थी. साहिल की मां सालों पहले मर चुकी थी. फिर भी साहिल को यकीन था कि मरी हुई मां से उसकी बात होती है. इन सबके बीच पता चला कि मुस्कान ने स्नैपचैट पर तीन फेक आईडी बना रखी थीं. जिसमें एक आईडी साहिल के मां के नाम से भी थी. मुस्कान इन तीनों अकाउंट्स से चैट करती थी.
इस केस का बेहद भयानक पहलू साहिल का घर भी है, जिसकी दीवारें साधारण नहीं है. उसके घर की दीवारें एक सनकी, तंत्र-मंत्र में डूबे खतरनाक इंसान के मनोविज्ञान को दर्शा रही थीं. पुलिस को दीवारों पर भगवान भोलेनाथ की फोटो, लाल और काले रंग से उकेरे गए रहस्यमय तांत्रिक चिह्न और अंग्रेजी में लिखे कुछ अजीबोगरीब वाक्य नजर आए. ऐसा लग रहा था जैसे यह कमरा किसी साधारण व्यक्ति का नहीं, बल्कि किसी खतरनाक सिद्धि साधक या मनोविक्षिप्त हत्यारे का हो.
कोफ्ते की सब्जी में नशे की गोली मिलाकर सौरभ को खिलाई
मामले में मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने 'आजतक' को बताया कि मुस्कान और साहिल ने कत्ल को अंजाम देने के लिए मार्केट से 800 रुपये का चिकन काटने वाला चाकू खरीदा था. प्लास्टिक के ड्रम और सीमेंट का भी इंतजाम किया गया था. पहली बार सौरभ को शराब में नशे की गोली मिलाकर देने की योजना थी, लेकिन उस दिन सौरभ ने ड्रिंक करने से इनकार कर दिया था. ऐसे में प्लान फेल हो गया. फिर 4 मार्च को कोफ्ते की सब्जी में नशे की गोली मिलाकर सौरभ को दी गई. बेहोश होने पर चाकू से उसकी हत्या कर दी गई. पहला वार मुस्कान ने किया. आखिर में शव के टुकड़े कर ड्रम में भर दिया गया और सीमेंट से जाम कर दिया गया.
'मुर्दा' मां से बात करने का दावा करता था साहिल

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










