
'अपनी आखिरी सांसें ले रहा आतंकवाद', LG मनोज सिन्हा ने थपथपाई J&K पुलिस की पीठ
AajTak
मनोज सिन्हा ने कहा, 'हमारा लक्ष्य आतंकवाद को पूरी तरह खत्म करना है. हमें आतंकवादियों और उन्हें पनाह देने वाले उनके सहयोगियों का पता लगाना चाहिए. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बेहद चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में हमेशा हाई लेवल प्रोफेश्नल एक्सीलेंस दिखाया है.'
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा रविवार को रियासी के एसटीसी तलवाड़ा में जम्मू-कश्मीर पुलिस के 16वें बीआरटीसी बैच की पासिंग आउट परेड में शामिल हुए. यहां उन्होंने कहा कि घाटी में आतंकवाद अपनी अंतिम सांसें ले रहा है और इसने आतंक के निर्यातक हमारे पड़ोसी को हताश कर दिया है. हालिया आतंकी घटनाएं हमारे दुश्मन की हताशा का संकेत हैं.
'आतंकवाद को खत्म करना हमारा लक्ष्य'
मनोज सिन्हा ने कहा, 'हमारा लक्ष्य आतंकवाद को पूरी तरह खत्म करना है. हमें आतंकवादियों और उन्हें पनाह देने वाले उनके सहयोगियों का पता लगाना चाहिए. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बेहद चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में हमेशा हाई लेवल प्रोफेश्नल एक्सीलेंस दिखाया है.' उन्होंने कहा कि कई दशकों से यह पुलिस बल हमारे देश की अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए समर्पण के साथ काम कर रहा है.
860 नए कांस्टेबलों ने पूरी की ट्रेनिंग
एलजी ने उन नए रंगरूटों को बधाई दी जिन्होंने एसटीसी में अपने कठोर प्रशिक्षण को पूरा कर लिया है. बॉर्डर बटालियन के कुल 860 नए कांस्टेबलों ने रविवार को एसटीसी में अपना कठोर प्रशिक्षण पूरा कर लिया. इस मौके पर पासिंग आउट कैडेट्स को समर्पण एवं ईमानदारी से अपने कर्तव्य पालन की शपथ दिलाई गई.
'साइबरस्पेस में आतंकवाद से प्रभावी ढंग से निपट रही पुलिस'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










