
अन्ना यूनिवर्सिटी यौन उत्पीड़न मामले का मद्रास हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान, तमिलनाडु सरकार से मांगा जवाब
AajTak
चेन्नई स्थित अन्ना विश्वविद्यालय कैंपस में एक छात्रा से कथित यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है. ये घटना 23 दिसंबर की बताई जा रही है. ये घटना उस वक्त हुई जब छात्रा अपने मेल (पुरुष) फ्रेंड के साथ थी. पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए एक शख्स को भी गिरफ्तार किया है.
मद्रास हाईकोर्ट ने अन्ना यूनिवर्सिटी में यौन उत्पीड़न मामले का स्वत: संज्ञान लिया है. कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार और पुलिस को रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया है. दरअसल, एक महिला वकील ने भी हाईकोर्ट को पत्र लिखकर दावा किया था कि पुलिस द्वारा की गई जांच में भ्रम की स्थिति है, पुलिस द्वारा एफआईआर जारी किए जाने के कारण पीड़िता का नाम उजागर हो गया है और मामले को सीबीआई को सौंपने का आग्रह किया है.
महिला वकील वरलक्ष्मी ने यह भी कहा कि एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है, जबकि पीड़िता ने एफआईआर में दो लोगों का उल्लेख किया है.
एक अन्य वकील कृष्णमूर्ति ने दावा किया कि पुलिस द्वारा एफआईआर जारी किए जाने के कारण पीड़िता का पूरा परिवार संकट में है. न केवल अन्ना विश्वविद्यालय बल्कि शैक्षणिक संस्थानों में छात्रावासों में रहने वाली महिला छात्राओं की सुरक्षा पर भी सवालिया निशान लग गया है और उन्होंने स्वतः संज्ञान लेने का आग्रह किया.
न्यायमूर्ति एसएम सुब्रमण्यम और वी लक्ष्मी नारायणन ने मामले का स्वतः संज्ञान लिया और राज्य के मुख्य सचिव, डीजीपी, शहर के पुलिस आयुक्त, अन्ना विश्वविद्यालय के कुलपति, रजिस्ट्रार, कोट्टूरपुरम की महिला पुलिस निरीक्षक को भी याचिकाकर्ताओं में शामिल किया.
इसके बाद अदालत ने पुलिस और सरकार की रिपोर्टें लीं और मामले की सुनवाई 28 दिसंबर सुबह 10.30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी.
क्या है पूरा मामला

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










