
'अनुपमा' में होगी अनुज कपाड़िया की वापसी? 'बिग बॉस 19' जीतने के बाद व्लॉग में गौरव खन्ना ने किए कई खुलासे
ABP News
Gaurav Khanna Vlog: 'बिग बॉस 19' जीतने के बाद गौरव खन्ना की जिंदगी में कई बदलाव आए हैं. हाल ही में उन्होंने व्लॉग में शो की प्राइज मनी, अनुपमा में वापसी और कई बातों को लेकर भी खुलकर बात की.
टीवी की दुनिया के पॉपुलर एक्टर गौरव खन्ना इन दिनों लगातार चर्चा में बने हुए हैं. 'बिग बॉस 19' जीतने के बाद उनकी पॉपुलैरिटी पहले से और ज्यादा बढ़ गई है. हाल ही में गौरव खन्ना ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक नया व्लॉग शेयर किया, जिसमें उन्होंने फैंस के कई सवालों के जवाब दिए. इस बीच उन्होंने 'अनुपमा' में अपने किरदार अनुज कपाड़िया की वापसी, 'बिग बॉस 19' की प्राइज मनी और कार को लेकर भी खुलकर बात की.
लोग उन्हें असली नाम से पुकारते हैं
व्लॉग में गौरव खन्ना ने अपनी जिंदगी में आए बदलावों के बारे में कहा कि 'बिग बॉस' का असर उनके करियर से ज्यादा निजी जिंदगी पर पड़ा है. पहले लोग उन्हें उनके किरदारों जैसे अबीर, शरमन, कविन या अनुज कपाड़िया के नाम से पहचानते थे, लेकिन अब लोग उन्हें उनके असली नाम से बुलाते हैं. हाल ही में जब वो दुबई गए थे तो वहां भी लोग उन्हें 'जीके' और 'गौरव' कहकर बुला रहे थे. किसी भी कलाकार के लिए ये बहुत खास एहसास होता है जब लोग उसे उसके असली नाम से पहचानते हैं.

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












