
'अनुपमा' में एक अजनबी ने बढ़ाया माही का शक, मुश्किलों से कैसे निकलेगा परिवार
AajTak
स्टार प्लस के पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' में प्रेम बेहद परेशान है. प्रेम, माही और राही के बीच लव ट्रायंगल का मामला है. माही प्रेम से प्यार करती है, तो दूसरी तरफ प्रेम और राही एक-दूसरे से प्यार करते हैं.
स्टार प्लस के पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' लोगों को बेहद पसंद आ रहा है. इसमें प्रेम बेचारा प्रेम जाल में उलझा हुआ है. एक तरफ माही प्रेम से बेइंतहा प्यार करती है, तो दूसरी तरफ प्रेम और राही एक-दूसरे से प्यार करते हैं. पर माही फिर से अपनी जान न दे दे इसलिए राही प्रेम से दूर ही रहती है.
माही को फिर से प्रेम और राही पर होता है शक हाल ही में सास बहू बेटियां की टीम शो के सेट पर पहुंची जहां प्रेम, माही और राही कहीं जा रहे होते हैं, तभी एक आदमी आकर प्रेम और राही की मुश्किलें और बढ़ा देता है. वह प्रेम को कहता है कि जब वह एक बार चोरी करने की कोशिश कर रहा होता है तो राही ने उसे कैसे बचाया था. इस पर माही बेहद परेशान हो जाती है. और दोनों से पूछती है कि ये सब क्या है. राही उसे समझाती है कि उसने दोस्त के नाते प्रेम की मदद की थी.
अंश-प्रेम में हो जाता है बहस उधर प्रेम राही से अकेले में पूछता है कि क्या तुम्हें मुझसे प्यार नहीं है. दूसरी तरफ अंश प्रेम को राही से बात करते देख लेता है. फिर क्या था दोनों के बीच बहस शुरू हो जाती है. बहस इतना आगे बढ़ जाता है कि दोनों एक-दूसरे से धक्का-मुक्की करने लगते हैं. अंश और प्रेम का फाइट सेट पर काफी फनी लगती है.

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.










