
अनुज थापन ने की खुदकुशी की कोशिश, सलमान खान के घर फायरिंग के आरोपियों को हथियार सप्लाई का है आरोपी
AajTak
सलमान खान के घर हुई फायरिंग मामले में नया अपडेट आया है. पुलिस के गिरफ्तार किए आरोपियों में से एक अनुज थापन ने आत्यहत्या करने की कोशिश की.
सलमान खान के घर हुई फायरिंग मामले में नया अपडेट आया है. पुलिस के गिरफ्तार किए आरोपियों में से एक ने आत्यहत्या करने की कोशिश की. अनुज थापन को पुलिस ने गोलीबारी करने वाले आरोपियों को हथियार सप्लाई कराने के आरोप में गिरफ्तार किया था. बताया जा रहा है कि अनुज ने पुलिस कस्टडी में खुदकुशी करने की कोशिश की. आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
हथियारों की सप्लाई मामले में हुआ था गिरफ्तार
हफ्तेभर पहले पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को पंजाब से गिरफ्तार किया था. इसमें 37 वर्षीय सोनू सुभाष चंद्र और 32 साल के अनुज थापन शामिल थे. जानकारी के मुताबिक, अनुज लॉरेंस बिश्नोई गैंग के संपर्क में था. वो ट्रक हेल्पर के तौर पर काम करता है. मुंबई की क्राइम ब्रांच ने सूरत की तापी नदी से एक पिस्टल और कुछ जिंदा कारतूस बरामद किए थे. ब्रांच का दावा है कि ये वही हथियार थे, जिसका इस्तेमाल 14 अप्रैल को सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग के लिए किया गया. साथ ही पुलिस ने मानना है कि इन हथियारों की सप्लाई अनुज और सुभाष ने की थी.
पुलिस ने लगाया था मकोका एक्ट
मामले में कार्रवाई करते हुए मुंबई पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों पर मकोका एक्ट लगा दिया था. इस केस में बिश्नोई गैंग के दो शूटर विक्की गुप्ता और सागर पाल पहले से ही पुलिस की गिरफ्त में हैं, जिन्हें गुजरात से गिरफ्तार किया गया था. इस केस में सलमान खान के सिक्योरिटी गार्ड के बयान के आधार पर मुंबई पुलिस ने आईपीसी की धारा 307 (जान से मारने की कोशिश) और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. लेकिन बाद में एफआईआर में तीन नई धाराएं जोड़ दी गईं, जिनमें आईपीसी की धारा 506(2) (धमकी देना), 115 (उकसाना) और 201 (सबूत नष्ट करना) शामिल है. अब पुलिस ने मकोका एक्ट भी लगा दिया है, जिससे ये केस बहुत मजबूत हो चुका है.
सलमान के घर हुई थी पांच राउंड फायरिंग

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










