
अनिल देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप, जांच के लिए मुंबई पहुंची CBI की दूसरी टीम
AajTak
मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त परमबीर सिंह की ओर से अनिल देशमुख के खिलाफ लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों के संबंध में पुलिस अधीक्षक रैंक के अधिकारी के नेतृत्व में सीबीआई के लगभग आधा दर्जन अधिकारी जांच करेंगे और बयान दर्ज करेंगे.
महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच करने के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो की दूसरी टीम बुधवार को मुंबई पहुंच गई. सूत्रों ने बताया कि जांच का फरमान जारी होने के एक दिन बाद ही सीबीआई की टीम हरकत में आ गई थी. पहली टीम मंगलवार को मुंबई पहुंच चुकी है. मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त परमबीर सिंह द्वारा अनिल देशमुख के खिलाफ लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों के संबंध में पुलिस अधीक्षक (एसपी) रैंक के अधिकारी के नेतृत्व में सीबीआई के लगभग आधा दर्जन अधिकारी जांच करेंगे और बयान दर्ज करेंगे. बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश पर अनिल देशमुख के खिलाफ प्रारंभिक जांच (पीई) करने के लिए सीबीआई की पहली टीम मंगलवार को मुंबई पहुंच गई थी.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










