
अनिल अंबानी को IDBI और BoB मामलों में बॉम्बे हाई कोर्ट से राहत नहीं, IOB केस में मोहलत
AajTak
अनिल अंबानी को बॉम्बे हाई कोर्ट से IDBI और बैंक ऑफ बड़ौदा मामलों में कोई अंतरिम राहत नहीं मिली. अदालत ने बैंकों को जवाब दाखिल करने का निर्देश देते हुए सुनवाई 17 दिसंबर तय की. अंबानी ने आरोप लगाया है कि उनके खातों को 'फ्रॉड’ घोषित करने की कार्रवाई BDO इंडिया की रिपोर्ट पर आधारित है.
बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को उद्योगपति अनिल अंबानी को उस समय झटका दिया, जब उनकी ओर से दायर तीन वादों IOB, IDBI बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा में अंतरिम राहत देने से अदालत ने इनकार कर दिया. अंबानी ने आरोप लगाया था कि बैंकों द्वारा उनके खातों को 'फ्रॉड' घोषित करने की कार्रवाई BDO इंडिया की उस फोरेंसिक रिपोर्ट पर आधारित है, जो नए RBI मास्टर डायरेक्शन (15 जुलाई 2024) के अनुरूप नहीं है.
बुधवार को जस्टिस मिलिंद जाधव की बेंच के समक्ष मामला सुनवाई के लिए सूचीबद्ध था, लेकिन समय की कमी के कारण विस्तृत सुनवाई नहीं हो सकी. दिन समाप्त होने से ठीक पहले अंबानी के वकील, वरिष्ठ अधिवक्ता गौरव जोशी ने तीनों मामलों का उल्लेख करते हुए अंतरिम सुरक्षा की मांग की. उनका कहना था कि जब तक सुनवाई न हो, बैंकों को अंबानी के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाना चाहिए.
यह भी पढ़ें: 5000Cr के 'महल' में रहते हैं अनिल अंबानी, घर का कोना-कोना आलीशान, Photos
हालांकि, IDBI बैंक की ओर से अधिवक्ता ज़रीर भरूचा, बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता केविक स्टेल्वड और BDO की ओर से अधिवक्ता कुणाल द्वारकादास ने इस मांग का कड़ा विरोध किया. भरूचा ने अदालत को बताया कि न्याय के सिद्धांतों के तहत IDBI ने अंबानी को व्यक्तिगत सुनवाई दी थी. यह भी तर्क दिया गया कि अंबानी ने पहले IDBI की कार्रवाई के खिलाफ दायर अपनी रिट याचिका खुद वापस ले ली थी.
मामले में अदालत 17 दिसंबर को अगली सुनवाई करेगी
मामले को सुनने के बाद अदालत ने किसी भी तरह की अंतरिम रोक लगाने से इनकार कर दिया और बैंकों को जवाब दाखिल करने का निर्देश देते हुए 17 दिसंबर को अगली सुनवाई तय कर दी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










