
अनंतनाग में हिजबुल के दो आतंकवादी मारे गए, पिछले साल एक सुरक्षाकर्मी और दो नागरिकों की कर दी थी हत्या
AajTak
जम्मू और कश्मीर में आतंकी नागरिकों को अपना निशाना बना रहे हैं. सीमा पार करना अब उनके लिए मुश्किल हो गया है इसलिए वे घाटी के युवाओं को ही भड़काकर उन्हें देश विरोधी गतिविधियों में शामिल कर रहे हैं. वहीं सुरक्षाबल भी आतंकियों को उनके मंसूबों में सफल नहीं होने दे रहे. वे लगातार अभियान चलाकर उनकी हर कोशिश को नाकाम कर रहे हैं.
Anantnag Encounter: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है. आतंकवादियों के साथ जारी एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने मंगलवार को दो आतंकियों को ढेर कर दिया. इसके साथ ही सर्च ऑपरेशन जारी है.
एडीजीपी कश्मीर ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान दानिश भट उर्फ कोकब दुरी और बशारत नबी के रूप में हुई है. दोनों प्रतिबंधित आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन से जुड़े हैं. दोनों 9 अप्रैल 2021 को एक सुरक्षाकर्मी की हत्या और 29 मई 2021 को जबलीपोरा में दो नागरिकों की हत्या में शामिल थे.
पहली बार आतंकियों के पास से मिले Sticky bombs
बारामूला के सोपोर में सुरक्षाबलों ने 3 सितंबर को एक 'हाइब्रिड'आतंकी साकिब शकील डार के पास से 'स्टिकी बम' (Sticky Bombs) बरामद किए थे. वहीं पुलिस ने दावा किया था कि सोपोर में पहली बार उन्हें स्टिकी बम बरामद हुए हैं.
सोपोर के पुलिस अधीक्षक शब्बीर नवाब के मुताबिक स्टिकी बम एक तरह का एक चुंबकीय बम है. बम पर एक चिपचिपा पदार्थ लगा हुआ होता है जो कि गाड़ियों पर आसानी से चिपक जाता है. ऐसे बमों को रिमोट के जरिए दूर से भी कंट्रोल किया जा सकता है. ये आकार में बेहद छोटे होते हैं. यह बम काफी घातक होता है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










