
'अधिकारी फाइल पर लिखित राय दें...', सिविल सर्विस बोर्ड के कामकाज को लेकर आदेश जारी
AajTak
सौरभ भारद्वाज ने आशंका जताई कि मुख्य सचिव दोनों अधिकारियों से सीनियर हैं, इसलिए उनके फैसलों पर असर डाल सकते हैं. इसलिए किसी भी ट्रांसफर और पोस्टिंग की फाइल पहले सर्विसेज सेक्रेटरी बनाएंगे और उन्हें बारी-बारी से सिविल सर्विसेज बोर्ड के दो अन्य अधिकारियों को भेजा जाएगा.
दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने सिविल सर्विस बोर्ड के कामकाज को लेकर आदेश जारी किया है. उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव, बोर्ड के दोनों अधिकारियों की फिजिकल बैठक ना बुलाएं बल्कि उनसे फाइल पर राय मांगे.
सौरभ भारद्वाज ने आशंका जताई कि मुख्य सचिव दोनों अधिकारियों से सीनियर हैं, इसलिए उनके फैसलों पर असर डाल सकते हैं. इसलिए किसी भी ट्रांसफर और पोस्टिंग की फाइल पहले सर्विसेज सेक्रेटरी बनाएंगे और उन्हें बारी-बारी से सिविल सर्विसेज बोर्ड के दो अन्य अधिकारियों को भेजा जाएगा.
'फाइल पर लिखित राय ली जाए'
मंत्री ने कहा कि जो नाम सेक्रेटरी सर्विसेज तय करेंगे, उन नामों में मुख्य सचिव दबाव ना डालें. बीते दिन मुख्य सचिव ने सिविल सर्विसेज बोर्ड की पहली बैठक बुलाई है उससे पहले यह आदेश नया विवाद पैदा कर सकता है. क्योंकि मंत्री ने कहा है कि बैठक की बजाय फाइल पर लिखित राय ली जाए. आमने-सामने बैठकर फैसला करने में मुख्य सचिव दबाव डाल सकते हैं.
कुछ दिन पहले आया था SC का अहम फैसला
इससे कुछ दिनों पहले केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच अधिकारों की लड़ाई को लेकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया था. सुप्रीम कोर्ट के 5 जजों की संविधान पीठ ने सर्वसम्मति से ये फैसला दिया था कि दिल्ली में अफसरों की ट्रांसफर पोस्टिंग का अधिकार केजरीवाल सरकार के पास ही रहेगा. इसके बाद केजरीवाल सरकार अब एक्शन में आई और सौरभ भारद्वाज ने अपने विभाग के सचिव बदल दिया. दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने सेवा सचिव बदलने के आदेश जारी किए. इसमें आशीष मोरे को सर्विसेज सचिव पद से हटाया गया.

Happy Navratri 2026 Wishes: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है.पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होकर नवमी तिथि तक चलती है. इन 9 दिनों में भक्त मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा करते हैं. इस साल चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च 2026 तक चलेगी.इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को सोशल मीडिया के जरिए देवी मां की भक्ति से भरपूर मैसेज भेजकर चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.









