
अद्भुत सजावट, चमकती रोशनी और संगीत... भव्य रूपों से जगमगा उठा विशाल गरबा पंडाल, Video
AajTak
सूरत में नवरात्र के उत्सव की छठी रात गरबा पंडाल रंग-बिरंगी वेशभूषा और भक्ति भाव से जगमगा उठा. हजारों लोग शिव-पार्वती और राधा-कृष्ण के रूप में गरबा खेलते नजर आए. छोटे-बड़े सभी ने अलग-अलग ड्रेस कोड में माता रानी की भक्ति में नृत्य किया. इस दौरान एक छोटी बच्ची का अद्भुत प्रदर्शन सबका ध्यान खींच रहा था.
नवरात्र के उत्सव में सूरत का एक विशाल गरबा पंडाल रंग-बिरंगे और भव्य रूपों से जगमगा उठा. इस पंडाल में हजारों लोग गरबा खेलने के लिए पहुंचे. उन्होंने अलग-अलग ड्रेस कोड अपनाकर माता रानी की भक्ति में नृत्य किया. किसी ने शिव-पार्वती का रूप धारण किया, तो किसी ने राधा-कृष्ण की अद्भुत वेशभूषा में गरबा खेला. छोटे-बड़े सभी इस भव्य नजारे को देख मंत्रमुग्ध हो गए.
पंडाल में मौजूद पुरुष, महिलाएं और बच्चे अपनी अलग-अलग ड्रेस और स्टाइल में गरबा खेलते नजर आए. कुछ लोगों ने हरे रंग का समान ड्रेस पहनकर ग्रुप बनाकर गरबा खेला. वहीं कुछ ने गुलाबी या काले रंग की ड्रेस में नृत्य किया. छोटे-छोटे बच्चे भी इसमें शामिल रहे. एक छोटी बच्ची ने अद्भुत नृत्य कर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा.
यहां देखें Video
इस पंडाल में गरबा की विभिन्न झलकियां देखने को मिलीं. लोग भक्ति भाव में अपने-अपने तरीके से गरबा खेल रहे थे, संगीत की ताल और ड्रम की धुन पर कदमताल कर रहे थे. ड्रेस कोड के साथ गरबा खेलने की परंपरा ने इस आयोजन को और भी आकर्षक बना दिया.
यह भी पढ़ें: गैर-हिंदुओं को गरबा में रोकने का नया 'भोपाली फॉर्मूला', गौमूत्र छिड़काव और गंगाजल आचमन के बाद ही एंट्री
स्थानीय लोगों ने बताया कि इस पंडाल में हर साल हजारों की संख्या में लोग एकत्र होते हैं. इस बार छठी रात का नजारा कुछ और ही था. लोग समूहों में अपने-अपने रंग और वेशभूषा के साथ गरबा खेल रहे थे. यह दृश्य और भी जीवंत और मनोरम बन गया. पंडाल की सजावट, रोशनी और संगीत ने इस आयोजन की भव्यता को चार चांद लगा दिए.

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.








