
'अदालत के कामकाज में किया सुधार', CJI चंद्रचूड़ के कार्यकाल पर क्या बोले सीनियर एडवोकेट्स
AajTak
बार काउंसिल के सदस्यों ने रविवार को सीजेआई चंद्रचूड़ के सेवानिवृत्त होने पर उनके कार्यकाल के बारे में अपने विचार साझा किए हैं. कई वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने उनके द्वारा दिए एक ऐतिहासिक फैसलों, योगदान को याद किया. साथ ही बार सदस्यों ने उन क्षेत्रों का भी याद किया, जहां सीजेआई उनकी उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे.
भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) डीवाई चंद्रचूड़ रविवार को सेवानिवृत्त हो गए. इस मौके पर बार काउंसिल के सदस्यों ने उनके कार्यकाल के बारे में अपने विचार साझा किए हैं और उनके द्वारा दिए एक ऐतिहासिक फैसलों, योगदान को याद किया. साथ ही बार सदस्यों ने उन क्षेत्रों का भी याद किया, जहां सीजेआई उनकी उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे.
जैसा कि अक्सर कहा जाता है कि बार काउंसिल एक न्यायाधीश की विरासत के सही मापदंड होता है. जिससे ये समझना जरूरी हो जाता है कि कानूनी समुदाय के वरिष्ठ सदस्य कार्यालय में अपने वक्त को कैसे देखते हैं. इसी को लेकर इंडिया टुडे ने कई प्रमुख अधिवक्ताओं से उनके दृष्टिकोण जानने के लिए संपर्क किया है. क्योंकि बार का आत्मविश्वास किसी भी जज के लिए व्यापक रूप से अपरिहार्य माना जाता है.
वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ लूथरा ने न्यायपालिका के आधुनिकीकरण के लिए सीजेईआ चंद्रचूड़ के समर्पण के लिए याद किया. लूथरा ने कहा, "डिजिटल अदालतों और तकनीकी एकीकरण की वकालत करने के लिए जाने जाने वाले डीवाई चंद्रचूड़ ने कानूनी पेशे को आभासी उपकरणों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया, जबकि कुछ ने महामारी से पहले की फिजिकल हेयरिंग की वापसी की मांग की थी."
उन्होंने कहा, "वह हमेशा बार के प्रति विनम्र रहे, उन्हें हमेशा मुस्कुराते रहने और अपने कोर्ट को ग्रेस से संचालित करने के लिए याद किया जाएगा."
'परिवार्तनकारी रहा CJI चंद्रचूड़ का कार्यकाल'
वरिष्ठ अधिवक्ता विकास पाहवा ने कहा कि सीजेआई चंद्रचूड़ के न्याय व्यवस्था के लिए परिवर्तनकारी रहा है और बार की जरूरतों पर ध्यान देने के लिए उन्होंने सीजेआई की जमकर तारीफ की है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










