
अदन की खाड़ी में फिर ड्रोन अटैक, जहाज में लगी आग, भारतीय नौसेना के INS विशाखापत्तनम ने पहुंचाई तत्काल मदद
AajTak
आईएनएस विशाखापत्तनम ने बुधवार रात ड्रोन हमले के बाद मार्शल आइलैंड के झंडे वाले व्यापारिक जहाज एमवी जेनको पिकार्डी को तत्काल मदद पहुंचाई. घटना में जहाज में आग लग गई थी. हालांकि इस पर काबू पा लिया गया. इस जहाज पर मार्शल आइलैंड का फ्लैग लगा हुआ था.
अरब सागर में समुद्री लुटेरे लगातार हमले और लूटपाट कर रहे हैं. पिछले कुछ दिन से ड्रोन के जरिए व्यापारिक जहाज को टारगेट किया जा रहा है. अब अदन की खाड़ी में एक जहाज पर ड्रोन अटैक किया गया है. घटना में जहाज में आग गई. हालांकि, समय रहते इस आग को बुझा लिया गया. भारतीय नौसेना का युद्धपोत आईएनएस विशाखापत्तनम अलर्ट हुआ और तुरंत जहाज की मदद की. नौसेना का कहना है कि घटना की जानकारी मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और हमलावरों को मुंहतोड़ जवाब दिया.
बता दें कि भारतीय नौसेना ने आईएनएस विशाखापत्तनम को समुद्री डकैती रोधी अभियान के लिए अदन की खाड़ी में मिशन के तहत तैनात किया है. समुद्र में जहाजों पर हूतियों और लुटेरों के हमलों ने कई देशों की टेंशन बढ़ी है. पिछले कुछ दिन में भारत आने वाले कई जहाजों को भी निशाना बनाया है. 23 दिसंबर को हिंद महासागर में भारत आ रहे मालवाहक जहाज केम प्लूटो पर हमला हुआ था.
'हमले के बाद जहाज में लगी आग'
जानकारी के मुताबिक, बुधवार रात जिस जहाज पर ड्रोन अटैक हुआ है, उसमें मार्शल आईलैंड का फ्लैग लगा था. भारतीय नौसेना का कहना है कि हमला रात करीब 11 बजे हुआ था. जहाज पर कुल 22 क्रू मेंबर्स सवार थे, इनमें 9 भारतीय नागरिक शामिल थे. हमले में किसी को नुकसान नहीं पहुंचा है. भारतीय नौसेना ने ड्रोन हमले के बाद MV जेनको पिकार्डी शिप से इमरजेंसी अलार्म मिलने पर एक्शन लिया है. ड्रोन हमले के कारण जहाज में आग लग गई थी.
'नौसेना ने आगे का रास्ता क्लीयर करवाया'
आईएनएस विशाखापत्तनम ने एमवी जेनको पिकार्डी को सहायता प्रदान पहुंचाई और 18 जनवरी की रात 12.30 बजे जहाज को रोक दिया. भारतीय नौसेना ने एक विज्ञप्ति में कहा, आग पर भी तुरंत कंट्रोल पा लिया गया. भारतीय नौसेना के EOD विशेषज्ञों ने क्षतिग्रस्त जहाज का निरीक्षण किया और सुरक्षित करार दिया. यह जहाज अब अपने अगले बंदरगाह की ओर बढ़ रहा है.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.










