
अतीक ने दिल्ली में खरीदी थी 100 करोड़ से ज्यादा की विवादित संपत्ति, यूपी एसटीएफ के हाथ लगी डिटेल
AajTak
माफिया अतीक अहमद ने राजधानी दिल्ली के कुछ खास इलाकों में सौ करोड़ से ज्यादा की विवादित संपत्ति खरीदी थी. बताया जा रहा है कि यह संपत्तियां खरीदने में कांग्रेस नेता अफरोज ने अतीक की मदद की थी. उत्तर प्रदेश एसटीएफ को इन संपत्तियों के बारे में जानकारी मिली है.
माफिया अतीक अहमद की संपत्तियों को लेकर यूपी एसटीएफ के हाथ कई जानकारियां लगी हैं. बताया जा रहा है कि अतीक अहमद ने कई विवादित संपत्तियों को खरीदा था. ये संपत्तियां दिल्ली के अलग-अलग इलाके में मौजूद हैं. कांग्रेस नेता अफरोज की मदद से अतीक ने 100 करोड़ से ज्यादा की विवादित संपत्ति खरीदी थी.
बताया जा रहा है कि यह संपत्ति दिल्ली के आधा दर्जन से ज्यादा इलाकों में है. शाहीन बाग के अलावा ओखला, साउथ दिल्ली व बाटला हाउस में यह संपत्ति मिली है. कांग्रेस नेता अफरोज की मौत के बाद उनके दोनों बेटों की दोस्ती अतीक के बेटे उमर, अली और असद के साथ हो गई थी.
जांच में यह भी पता चला है कि अतीक के बेटे असद ने उन असलहा तस्करों के पास शरण ली थी, जिनको बाद में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार कर लिया था. अब अतीक की अकूत संपत्ति की जांच की जा रही है. उमर और अली के दोस्त की भूमिका की भी जांच की जा रही है.
अतीक के साले के घर से पुलिस को मिली थी डायरी
बता दें कि प्रयागराज पुलिस की कस्टडी में मारे गए माफिया डॉन अतीक अहमद के ससुर के घर से पुलिस को एक डायरी मिली थी, जिसमें अतीक के सारे कच्चे चिट्ठे दर्ज हैं. उसमें कई करीबियों के नाम मिले तो कई मददगारों के पते-नंबर भी मिले हैं. डायरी में अतीक के यूपी के अलावा 5 राज्यों में फैले काले कारोबार का जिक्र था.
मुंबई, मध्य प्रदेश, राजस्थान व गुजरात में फैला रखा था कारोबार

यूरोपीय देशों और जापान ने होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों के सुरक्षित आवाजाही लिए सैन्य और कूटनीतिक सहयोग का वादा किया है. दरअसल, ईरान द्वारा वाणिज्यिक जहाजों और कतर-सऊदी के ऊर्जा संयंत्रों पर हमलों से वैश्विक आपूर्ति ठप हो गई है जिसके बाद देश अब ऊर्जा बाजार को स्थिर करने के लिए उत्पादन बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं.

झारखंड के लातेहार जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र के दौना गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जादू-टोना के शक में एक बुजुर्ग व्यक्ति को पंचायत के कथित फैसले के बाद जबरदस्ती पेशाब पिलाया गया. बताया जा रहा है कि गांव में कुछ दिन पहले सड़क हादसे में एक महिला की मौत हुई थी, जिसके लिए कुछ ग्रामीणों ने बुजुर्ग पर डायन का आरोप लगाया.

अब तक ईरान और अमेरिका के बीच चल रहा पूरा युद्ध मिडिल ईस्ट में लड़ा जा रहा था. ईरान की मिसाइले मिडिल ईस्ट और इजरायल पर तबाही मचा रही है तो अमेरिका और इजरायल का बारूद ईरान में बर्बादी की कहानी लिख रहा है, लेकिन अब युद्ध की आग ईरान से 10 हजार किलोमीटर दूर अमेरिका तक पहुंच गई है. अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन के सैन्य ठिकाने के ऊपर ड्रोन देखे गए हैं. वही ड्रोन जिसने अमेरिका में युद्ध का सायरन बजा दिया है.

गुरुग्राम की उप्पल साउथ एंड सोसायटी में मेंटेनेंस बकाया को लेकर आरडब्ल्यूए ने डिफॉल्टरों के नाम गेट पर चस्पा कर दिए हैं. बकाया नहीं चुकाने वालों के लिए मेड एंट्री, कार वॉश और फूड डिलीवरी पर रोक की तैयारी है. वहीं, लिस्ट लगने के बाद रोज 4-5 लोग भुगतान कर रहे हैं. आरडब्ल्यूए ने सख्ती जारी रखने की बात कह रही है.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.






