
अतीक की जिद पर उमेश हत्याकांड में शामिल हुआ था असद... शाइस्ता हुई थी नाराज
AajTak
माफिया अतीक अहमद के बेटे असद का आज झांसी में यूपी एसटीएफ ने एनकाउंटर कर दिया है. असद के साथ शूटर गुलाम भी मारा गया है. सूत्रों के अनुसार, मारा गया शूटर गुलाम और बरेली जेल में बंद अशरफ नहीं चाहते थे कि उमेश पाल हत्याकांड में असद शामिल हो, लेकिन अतीक की जिद पर असद ने गोली चलाई थी. इसके बाद शाइस्ता ने अतीक को फोन कर नाराजगी जताई थी.
उत्तर प्रदेश की बरेली जेल में बंद अशरफ और आज एनकाउंटर में मारा गया शूटर मोहम्मद गुलाम, ये दोनों नहीं चाहते थे कि असद उमेश पाल हत्याकांड में शामिल हो, लेकिन अतीक अहमद की जिद पर असद को उमेश पाल हत्याकांड में शामिल किया गया और उससे गोली चलवाई गई. सूत्रों के मुताबिक, उमेश पाल की हत्या के बाद अतीक अहमद ने कहा था कि वो 18 साल बाद चैन की नींद सोया.
उमेश पाल हत्याकांड में सामने आया था असद का वीडियो
उमेश पाल हत्याकांड में एक सीसीटीवी सामने आया था, जिसमें उमेश पाल गोली लगने के बाद भी गोली मारने वाले असद से भिड़ता दिखाई दे रहा था. यह सीसीटीवी फुटेज 44 सेकंड के वीडियो के आगे का था, जिसमें असद पिस्टल से फायर करते दिखा था.
बरेली जेल में बंद अशरफ के साथ ही एनकाउंटर में ढेर हुआ शूटर गुलाम नहीं चाहता था कि अतीक अहमद का तीसरे नंबर का बेटा असद उमेश पाल हत्याकांड में शामिल हो, लेकिन अतीक नहीं माना था. उसी की जिद पर असद ने गोली चलाई थी. असद का नाम और फुटेज सामने आने के बाद शाइस्ता ने भी अतीक अहमद से नाराजगी जाहिर की थी. इस पर अतीक अहमद ने कहा था कि असद शेर का बेटा है.
अतीक अहमद ने कहा था- 18 साल बाद चैन की नींद सोया
उमेश पाल की हत्या के बाद अतीक अहमद ने कहा था कि वो 18 साल बाद चैन की नींद सोया. सूत्रों का दावा है कि उमेश पाल की हत्या के बाद पत्नी शाइस्ता ने अतीक अहमद को साबरमती जेल में फोन किया था. असद का नाम और फुटेज सामने आने के बाद शाइस्ता ने अतीक अहमद से नाराजगी जताई थी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










